बिजनेस

Hurun Global Rich List:मुकेश अंबानी टॉप-10 में इकलौते भारतीय,अडानी को हर हफ्ते 3000 करोड़ का नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2023, 08:56 PM IST

M3M Hurun Global Rich List: पिछले एक साल में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी दोनों की संपत्ति में गिरावट आई है। इस दौरान जहां मुकेश अंबानी की दौलत में 20 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं गौतम अडानी की दौलत में 35 फीसदी की गिरावट आई है।

Image

हुरून ग्लोबल लिस्ट में 187 भारतीय

Hurun Global Rich List: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हुरुन दुनिया के अमीरों की लिस्ट (Hurun Global Rich List) में इकलौते भारतीय हैं, जिन्हें टॉप-10 में जगह मिली है। इस उपलब्धि के साथ ही मुकेश अंबानी फिर से भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हो गए हैं। इस लिस्ट में गौतम अडानी 23 वें स्थान पर है। जबकि मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नौवें नंबर पर काबिज हैं।

M3M Hurun Global Rich List के अनुसार मुकेश अंबानी के पास इस समय 82 अरब डॉलर की संपत्ति है। जबकि गौतम अडानी और उनके परिवार के पास 53 अरब डॉलर की संपत्ति है। लिस्ट के अनुसार एक साल में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी दोनों की संपत्ति में गिरावट आई है। इस दौरान जहां मुकेश अंबानी की दौलत में 20 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं गौतम अडानी की दौलत में 35 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं साइरस पूनावाला और शिव नाडर परिवार को 46 और 50 वां स्थान मिला है।

झुझुनवाला परिवार को पहली बार जगह

इस लिस्ट में स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला और उनके परिवार को पहली बार जगह मिली है। साल 2023 की लिस्ट में कुल 3312 अरबपतियों को जगह मिली है। और इसमें सबसे ज्यादा अमेरिका, चीन और भारत के अरबपति शामिल हैं। लिस्ट में भारत के 187 अरबपतियों को जगह मिली है। इसमें से 16 अरबपतियों को पहली बार जगह मिली है।

भारत के टॉप-10 अरबपतिदौलतएक साल में घटी और बढ़ी
मुकेश अंबानी82 अरब डॉलर-20 %
गौतम अडानी परिवार53 अरब डॉलर-35 %
साइरस पूनावाला27 अरब डॉलर 4 %
शिव नाडर परिवार26 अरब डॉलर-7 %
लक्ष्मी मित्तल परिवार20 अरब डॉलर-20%
एसपी हिंदुजा परिवार20 अरब डॉलर-13 %
दिलीप सिंघवी परिवार17 अरब डॉलर-6%
ऱाधाकृष्ण दमानी परिवार16 अरब डॉलर-30 %
कुमारमंगलम बिड़ला परिवार14 अरब डॉलर-22 %
उदय कोटक14अरब डॉलर-13%
भारत के इन शहरों में सबसे ज्यादा अरबपति

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा मुंबई में अरबपति रहते हैं। इस लिस्ट के अनुसार कुल 187 अरबपतियों में 66 मुंबई में, 39 दिल्ली में, 21 बंगलुरू में रहते हैं । इसके अलावा 61 अन्य शहरों मे रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार जिन भारत के टॉप 10 अरबपतियों को लिस्ट में जगह मिली है। उसमें 9 लोगों की दौलत में साल 2022 के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। इस लिस्ट साइरस पूनावाला अकेले अरबपति हैं, जिनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। उनकी दौलत में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है।

शहरअरबपतियों की संख्या
मुंबई66
दिल्ली39
बंगलुरू21

अडानी को हर हफ्ते 3000 करोड़ का नुकसान

रिपोर्ट ने खास तौर से गौतम अडानी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि गौतम अडानी को पिछले एक साल में हफ्ते 3000 करोड़ का नुकसान हुआ है। उनकी दौलत में उच्चतम स्तर से 60 फीसदी की गिरावट आई है। और इसकी वजह से वह 23 वें स्थान पर पहुंच गए है। 2022 के मुकाबले अडानी की दौलत 35 फीसदी गिरकर 53 अरब डॉलर पर आ गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article