बिजनेस

HPCL Share : HPCL के शेयर में 4.40 फीसदी की तेजी, जानें ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टारगेट

HPCL Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने एचपीसीएल की आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी है ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि पहली तिमाही मामूली अनुमान से आगे रही और नजरिया कमजोर रहा। स्टॉक में तेजी ब्रेंट क्रूड की कीमत 10 जून के बाद पहली बार 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से आई है।

Image

HPCL के शेयरों में तेजी

HPCL Share Price Target: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के नेट प्रॉफिट में भारी गिरावट के बावजूद, शेयर में तेजी है। कंपनी का शेयर 381.05 रुपये के पिछले क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 375.15 रुपये पर खुला। हालांकि सुबह 10 बजे के आसपास 1.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 388.20 रुपये पर पहुंच गया। और दोपहर 12.17 पर 4.40 फीसदी की तेजी के साथ 397.80 रुपये पर ट्रेड रहा है। ऐसे में सवाल है कि नेट प्रॉफिट में 90 फीसदी की गिरावट के बाद शेयर में तेजी क्यों है। तो ब्रोकरेज फर्म ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इसका जवाब दिया है..

HPCL Share में क्यों है तेजी

असल में ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने एचपीसीएल की आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी है ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि पहली तिमाही मामूली अनुमान से आगे रही और नजरिया कमजोर रहा। स्टॉक में यह तेजी ब्रेंट क्रूड की कीमत 10 जून के बाद पहली बार 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से आई है। ब्रोकरेज ने अंडरपरफॉर्म कॉल 305 से बढ़ाकर 315 कर दिया है।

कैसा है HPCL शेयर का प्रदर्शन

रिटर्न की बात करें तो HPCL ने अपने पिछले एक महीने में 18.41 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 6 महीने में इस स्टॉक ने 24.75 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि बीते एक साल में शेयर ने 108.37 फीसदी की बढ़त दिखाई है।वहीं पिछले 5 साल में स्टॉक ने 132.23 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह नहीं दी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की अपने पाठकों को सलाह है कि कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार और एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article