Viksit Bharat: भारत कैसे 2047 तक बनेगा विकसित देश, अमित शाह ने बताईं वजहें

Viksit Bharat: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘विकसित भारत एट 2047: प्रगति के शिखर की ओर’ विषय पर आयोजित सत्र में कहा कि 2047 तक भारत दुनिया के सर्वाधिक विकसित देशों में से एक के रूप में उभरेगा। हमने भारत को पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं से बाहर निकालते हुए एक आकर्षक स्थान में बदला गया।

Viksit Bharat: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ पिछले 10 साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। इतना ही नहीं नीतिगत निर्णय लेने में जो शिथिलता थी, उसे भी समाप्त किया और भारत को पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं से बाहर निकालते हुए एक आकर्षक स्थान में बदला गया। शाह ने यहां उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सालाना सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक मोदी सरकार की विभिन्न नीतियों के कारण भारत दुनिया के सर्वाधिक विकसित देशों में से एक के रूप में उभरेगा।

Developed India, Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने (2014 से) कार्यभार संभाला है, सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में सुधार किए हैं। इसके परिणामस्वरूप अन्य बातों के अलावा बुनियादी ढांचा बेहतर हुआ, संपर्क सुविधा अच्छी हुई, डिजिटल अर्थव्यवस्था और रेलवे नेटवर्क का विस्तार हुआ तथा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक वाहन के लिए विनिर्माण इकाइयों की स्थापना हुई है। शाह ने ‘विकसित भारत एट 2047: प्रगति के शिखर की ओर’ विषय पर आयोजित सत्र में कहा कि हम देश में सुधार और आर्थिक विकास लाए हैं। इस अवधि के दौरान, हमारी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। इसे विपक्ष ने भी स्वीकार किया है।

End of Feed