बिना फार्मासिस्ट डिग्री के भी शुरू कर सकते हैं जन औषधि केंद्र, सरकार दे रही है बंपर मुनाफा कमाने का मौका

क्या आपके पास फार्मासिस्ट की डिग्री नहीं है? फिर भी आप प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलकर बंपर मुनाफा कमा सकते हैं। बस इसके लिए आपको एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट रखना होगा और सरकार इस बिजनेस में आपको आर्थिक मदद भी देती है।

देशभर में आम नागरिकों को बेहद किफायती दरों पर बेहतरीन गुणवत्ता वाली जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना का संचालन किया जा रहा है। यह योजना न केवल आम जनता के मेडिकल खर्चों को कम करने में मददगार साबित हो रही है, बल्कि युवाओं के लिए स्वरोजगार और कमाई का एक बेहतरीन जरिया भी बन चुकी है। सरकार द्वारा संसद में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के माध्यम से अब तक देशवासियों ने लगभग 45,000 करोड़ रुपये की भारी बचत की है। ऐसे में अगर आप भी खुद का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो जन औषधि केंद्र खोलना एक बहुत ही फायदेमंद विकल्प साबित हो सकता है।

Jan Aushadhi

सरकार दे रही है बंपर मुनाफा कमाने का मौका


क्या जरुरी है कोई डिग्री?

अक्सर लोगों के मन में यह बड़ा सवाल रहता है कि क्या जन औषधि केंद्र खोलने के लिए फार्मेसी की डिग्री या डिप्लोमा (B.Pharma या D.Pharma) होना अनिवार्य है? इसका जवाब यह है कि केंद्र खोलने के लिए आवेदक का खुद फार्मासिस्ट होना जरूरी नहीं है, बल्कि कोई भी सामान्य व्यक्ति इसे शुरू कर सकता है। हालांकि, नियम के मुताबिक दुकान के संचालन और अप्रूवल के लिए आपके पास एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट (Registered Pharmacist) का होना अनिवार्य है। यानी आवेदन या दुकान के अप्रूवल के समय आपको किसी रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की जानकारी और उसकी सहमति देनी होगी, भले ही आपने खुद फार्मेसी की पढ़ाई न की हो।

End of Feed