घर से कैंडल और सजावटी दीये बेचकर कैसे करें कमाई? जानिए बिजनेस शुरू करने का तरीका

अगर आप भी फेस्टिव सीजन में कमाई का अवसर खोज रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आप अपने घर से ही कैंडल और सजावटी दीये बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

फेस्टिव सीजन (Festive Season) में घरों को सजाने और अपनों को गिफ्ट देने के लिए कैंडल और सजावटी दीयों की खूब मांग रहती है। ऐसे में अगर आप भी घर बैठे कमाई का जरिया तलाश रहे हैं, तो कैंडल और डेकोरेटिव दीये (Candle and Decorative Diya Business) बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसकी शुरुआत छोटे स्तर पर की जा सकती है और ऑर्डर बढ़ने पर कारोबार को बढ़ाया जा सकता है। आइए इस बिजनेस को शुरू करने से लेकर मुनाफा कमाने तक सभी जरूरी बातें जान लें-

Candle Business at Home

कैंडल और सजावटी दीये बेचकर कैसे करें कमाई (AI Generated Image)

कितने रुपये में शुरू कर सकते हैं बिजनेस?

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए बड़े शोरूम या फैक्ट्री की जरूरत नहीं है। आप घर के एक साफ और हवादार हिस्से से काम शुरू कर सकते हैं। शुरुआती स्तर पर लगभग 5,000 से 25,000 रुपये का बजट रखा जा सकता है।

End of Feed