50 हजार इन हैंड सैलरी से कैसे जमा करें 1 लाख रुपये? क्या है खर्च का सही तरीका

Money management for 50k salary: हर महीने 50,000 की इन-हैंड सैलरी सुनने में तो अच्छी लगती है, लेकिन अगर सही प्लानिंग न हो तो महीने के अंत तक बैंक अकाउंट खाली हो जाता है।

Money management for 50k salary: आज के समय में सीमित सैलरी में बचत करना आसान नहीं है, लेकिन सही प्लानिंग और अनुशासन के साथ आप अपने बड़े फाइनेंशियल गोल्स आसानी से हासिल कर सकते हैं। मान लीजिए आपकी इन हैंड सैलरी 50 हजार रुपये है तो आप कितनी उम्मीद करते हैं कि आप इस सैलरी से हर महीने कितने रुपये की बचत कर सकते हैं? अगर आप अपनी सैलरी को सही तरीके से खर्च करते हैं तो आपके लिए एक साल में 1 लाख रुपये की बचत करना कोई बड़ी बात नहीं होनी चाहिए। हालांकि, बहुत से लोगों को 1 लाख रुपये की बचत करना भी एक बड़ा टास्क लग सकता है। क्योंकि अधिकतर लोग सैलरी आते ही खर्च करने के आदी होते हैं। ऐसे में महीने के अंत में अगली सैलरी का इंतजार करने के अलावा, कोई विकल्प नहीं रह जाता है। आइए जानते हैं मंथली सैलरी को खर्च करने का सही तरीका क्या होना चाहिए।

Money management for 50k salary

Money management for 50k salary (Photo: iStock)

अपनी मंथली सैलरी को खर्च करने के लिए आप 50-30-20 मनी रूल को फॉलो कर सकते हैं-

End of Feed