अमीरी की पहचान है Swiss Bank में खाता,मिलता है 0% ब्याज और ऐसे खुलता है अकाउंट, जानें मौजूदा संकट

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Mar 21, 2023, 06:15 PM IST

How to open account in Swiss bank: स्विटजरलैंड में स्थित किसी भी बैंक में ऑनलाइन खाता खोला जा सकता है। इसके लिए बैंक जरूरी दस्तावेज ई-मेल और दूसरे तरीके से भेजना पड़ता है। हालांकि अगर कोई व्यक्ति बिना नाम वाला अकाउंट खोलना चाहता है तो उसे स्विटजरलैंड जारी कर वैरिफिकेशन कराना जरूरी होता है।

Credit Suisse Crisis and How to open account in Swiss bank: अमीरी और स्विस बैंक में अकाउंट हमेशा से एक दूसरे के पर्याय रहे हैं। यानी जिसका स्विस बैंक में खाता है उससे बेहद अमीर माना जाएगा। भारत में स्विस बैंक को लेकर एक और धारणा बेहद मजबूती से बनी हुई है। जिसमें स्विस बैंक में खाता होने का मतलब, खाते धारक के पास काला धन होना है। और उसी का असर था कि साल 2014 में कालेधन को मुद्दा बनाकर भाजपा ने सत्ता की सीढ़ी तैयार कर ली।

अमीरी की पहचान है Swiss Bank में खाता,मिलता है 0% ब्याज और ऐसे खुलता है अकाउंट, जानें मौजूदा संकट

असल में स्विस बैंक जिस तरह से ग्राहकों की पहचान गोपनीय रखते थे, उससे ही वह पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। कई बैंक तो गोपनीयता बरतने के लिए खाताधारक की पहचान नाम की जगह अंक में रखता है। लेकिन स्विटजरलैंड और दुनिया के सबसे अहम बैंकों में से एक क्रेडिट सुइस के संकट ने पूरी दुनिया में भूचाल ला दिया है। और उसकी आंच भारत के हजारों कर्मचारियों तक पहुंचती दिखाई दे रही है।

End of Feed