बिजनेस

Gudi Padwa, Ugadi holiday 2023: 22 मार्च को बंद रहेंगे बैंक, पर क्या शेयर बाजार खुलेगा?

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 21, 2023, 05:55 PM IST

Gudi Padwa, Ugadi holiday 2023: गुड़ी पड़वा या उगादी महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मनाए जाने वाला बहुत लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। गुड़ी पड़वा मराठी नव वर्ष की शुरुआत के साथ दक्षिण भारत में वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है।

Image

Gudi Padwa, Ugadi holiday 2023: बीएसई की वेबसाइट के अनुसार, 22 मार्च को ट्रेडिंग जारी रहेगी।

Photo : iStock

Gudi Padwa, Ugadi holiday 2023: भारतीय शेयर बाजार 22 मार्च, बुधवार को खुला रहेगा, लेकिन कुछ राज्यों में गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) या 'उगादी' त्योहार की वजह से बैंक ' बंद रहेंगे। बीएसई की वेबसाइट के अनुसार, 22 मार्च को ट्रेडिंग जारी रहेगी और सामान्य व्यापारिक गतिविधियां जारी रहेंगी होंगी।

इन राज्यों में ज्यादा लोकप्रिय

गुड़ी पड़वा या उगादी महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मनाए जाने वाला बहुत लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। गुड़ी पड़वा मराठी नव वर्ष की शुरुआत के साथ दक्षिण भारत में वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है। यह हर साल हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने के पहले दिन मनाया जाता है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में लोग उगादि (Ugadi) मनाते हैं। हालांकि बैंक गुड़ी पड़वा, उगादि, बिहार दिवस, साजिबु नोंगमापनबा, तेलुगु नववर्ष दिवस, पहले नवरात्र के मौके पर बंद रहेंगे। महाराष्ट्र, कर्नाटक तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, गोवा, बिहार राज्य में बैंक बंद रहेंगे।

उगादी, गुड़ी पड़वा 2023: इतिहास और महत्व

हिन्दू पंचांग के अनुसार,चैत्र नवरात्रि इसी दिन से शुरू होती है। इस दिन को गुड़ी पड़वा के नाम से मनाया जाता है, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व माना जाता है। गुड़ी सौभाग्य को आकर्षित करने की शक्ति का प्रतीक है, विजय का प्रतीक है और प्रतिपदा तिथि को पड़वा कहा जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस साल गुड़ी पड़वा 22 मार्च को पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले स्नान कर जीत के प्रतीक के रूप में घर में सुंदर गुड़ी लगाती हैं और उसकी पूजा करती हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से वहां की नकारात्मकता दूर होती है और घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

End of Article