Toll Plaza Monthly Pass: अगर आप रोज टोल प्लाजा से होकर गुजरते हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। आपको हर बार टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं होगी। जी हां, आप हर महीने मात्र 340 रुपए का पास बनवा कर अनगिनत बार टोल प्लाजा से टैक्स‑फ्री होकर जा‑आ सकते हैं।
कौन-से लोग बनवा सकते हैं पास
सरकार की ओर से कुछ नियम बनाए गए हैं। इन नियमों के तहत कुछ लोगों को ही टोल टैक्स देने में छूट दी जाती है। यह खास सुविधा उन लोगों के लिए है जिनका घर किसी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में हो।
340 रुपए वाला मासिक पास क्या है
340 रुपए वाला यह मासिक पास रोजमर्रा के टोल खर्चों को कम करने के उद्देश्य से लाया गया है। अगर आपका घर टोल प्लाजा से 20 किमी के भीतर है और आपकी गाड़ी प्राइवेट नहीं है तो आप यह पास ले सकते हैं।
इस पास को कैसे बनवा सकते हैं
- सबसे पहले आपको संबंधित टोल प्लाजा पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- फिर आधार कार्ड, बिजली बिल या राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों से अपने पते का सत्यापन कराना होगा।
- इसके बाद 340 रुपए का निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
- भुगतान सफल होने पर आपका मासिक टोल पास जारी कर दिया जाएगा।
कौन-से कार चालकों को नहीं मिलेगा पास
हालांकि आपको यह भी जानना जरूरी है कि इस पास की सुविधा केवल निजी गाड़ियों (Private Vehicles) के लिए पेश की जाती है। यानी अगर आप कमर्शियल वाहन चला रहे हैं तो इस पास का लाभ नहीं लिया जा सकता है।
टोल टैक्स पर होगी बड़ी बचत
इस मंथली पास के साथ टोल टैक्स को लेकर आप एक बड़ी बचत कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप किसी टोल प्लाजा पर रोजाना 70-100 रुपए का टोल टैक्स दे रहे हैं तो हर महीने 2000 रुपए से 3000 रुपए खर्च होते हैं। वहीं, अगर आप इस मंथली पास को बनवा लेते हैं तो आपका यह खर्च केवल 340 रुपए तक रह जाएगा।
