प्लेटफॉर्म पर कुली या TTE से पूछने की जरूरत नहीं! RailOne ऐप से सेकंडों में जानें आपका कोच कहां आएगा और ट्रेन की Live Location

ट्रेन सफर में अब प्लेटफ़ॉर्म पर कोच की सही पोजीशन ढूंढने के लिए परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। 'RailOne' ऐप की मदद से आप बिना किसी से पूछे सेकंडों में अपनी बोगी की सटीक लोकेशन और ट्रेन का लाइव स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

भारतीय रेलवे से यात्रा करते समय लगभग हर यात्री के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि उनका रिजर्व्ड कोच प्लेटफॉर्म पर किस जगह आकर रुकेगा। अक्सर लोग ट्रेन आने से पहले स्टेशन पर कुली, टीटीई (TTE) या अन्य यात्रियों से पूछते नजर आते हैं कि स्लीपर कोच आगे आएगा, बीच में आएगा या फिर एसी कोच की पोजीशन पीछे होगी। कई बार सही जानकारी न होने की वजह से यात्रियों को भारी-भरकम सामान के साथ प्लेटफॉर्म पर एक छोर से दूसरे छोर तक भागना पड़ता है, जिससे ट्रेन छूटने का खतरा भी बना रहता है। इस बड़ी परेशानी को चुटकियों में हल करने के लिए रेलवे द्वारा समर्थित 'रेलवन' (RailOne) ऐप एक बेहद शानदार और मददगार डिजिटल टूल साबित हो रहा है।

Indian Railway Coach Position

RailOne ऐप से सेकंडों में जानें आपका कोच कहां आएगा

इस आधुनिक एप्लीकेशन की मदद से यात्री बिना किसी से पूछे महज कुछ ही सेकंडों में अपने मोबाइल स्क्रीन पर यह देख सकते हैं कि ट्रेन का कौन सा डिब्बा इंजन से कितनी दूरी पर और किस क्रम में लगा हुआ है, जिससे वे प्लेटफॉर्म पर पहले से ही अपनी निर्धारित सीट की सटीक पोजीशन पर जाकर आराम से खड़े हो सकते हैं।

End of Feed