बिजनेस

Denta water ipo allotment status: डेंटा वाटर एंड इंफ्रा आईपीओ अलॉटमेंट मिला या नहीं? यहां जानें चेक करने का तरीका

Denta water infra ipo allotment status check: डेंटा वाटर एंड इंफ्रा आईपीओ अलॉटमेंट डेट 27 जनवरी 2025 यानी सोमवार है। इसलिए, डेंटा वाटर एंड इंफ्रा आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस 27 जनवरी 2025 यानी अगले सप्ताह सोमवार को हो सकता है।

Image

डेंटा वाटर एंड इंफ्रा आईपीओ आलॉटमेंट डेट

Denta water ipo allotment status: 4 जनवरी 2025 को बोली समाप्त होने के बाद आवेदक डेंटा वाटर एंड इंफ्रा आईपीओ अलॉटमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । 'टी+3' लिस्टिंग नियम के मद्देनजर, डेंटा वाटर एंड इंफ्रा आईपीओ अलॉटमेंट डेट 27 जनवरी 2025 यानी सोमवार है।

सब्सक्रिप्शन में रिकॉर्ड संख्या, अलॉटमेंट में देरी

डेंटा वॉटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस आईपीओ का अलॉटमेंट आखिरकार फाइनल हो गया है। पहले से तय शेड्यूल के अनुसार 27 जनवरी को इसे फाइनल होना था, लेकिन भारी सब्सक्रिप्शन और तकनीकी समस्याओं के चलते इसमें देरी हुई। निवेशक अब बीएसई और एनएसई की वेबसाइट्स के साथ-साथ रजिस्ट्रार की पोर्टल पर जाकर अपना अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं। हालांकि, रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर ट्रैफिक ओवरलोड के कारण तकनीकी गड़बड़ियों की खबरें हैं।

डेंटा वॉटर आईपीओ 24 जनवरी को बंद हुआ था और इसे 221.54 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। यह संख्या दर्शाती है कि निवेशकों के बीच इस आईपीओ को लेकर जबरदस्त उत्साह था। अलॉटमेंट के बाद, आईपीओ की लिस्टिंग 29 जनवरी को बीएसई और एनएसई पर होने की संभावना है।

बीएसई पर डेंटा वाटर आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें

  • बीएसई वेबसाइट पर जाएं
  • ड्रॉप-डाउन विकल्प से इश्यू का नाम चुनें, जो कि कंपनी का नाम है।
  • अपने अलॉटमेंट की स्थिति देखने के लिए अपना आवेदन संख्या या पैन नंबर दर्ज करें।

डेंटा वाटर आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस की जांच कैसे करें?

यह जानने के लिए कि आपको डेंटा वाटर पब्लिक इश्यू आईपीओ अलॉटमेंट मिला है या नहीं, नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके पता कर सकते हैं

  • इंटीग्रेटेड रजिस्ट्री (रजिस्ट्रार) आईपीओ अलॉटमेंट पेज लिंक पर जाएं
  • ड्रॉप-डाउन मेनू से डेंटा वाटर का चयन करें।
  • अपना पैन नंबर, आईपीओ आवेदन संख्या, या डीपी क्लाइंट आईडी/डीमैट खाता संख्या दर्ज करें।
  • 'खोज' बटन पर टैप करें, और अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • स्क्रीन पर आपको वे शेयर दिखाई देंगे जिनके लिए आपने आवेदन किया है, साथ ही वे शेयर भी दिखाई देंगे जो आपको आवंटित किए गए हैं।

डेंटा वाटर आईपीओ जीएमपी

जीएमपी पर नजर रखने वाली कई वेबसाइटों के अनुसार, डेंटा वाटर आईपीओ के लिए अंतिम जीएमपी 120 रुपये था। डेंटा वाटर का आईपीओ 414 रुपये (कैप मूल्य + आज का जीएमपी) पर शुरू होने की उम्मीद है, जिसका मूल्य बैंड 294.00 है। प्रति शेयर अनुमानित प्रतिशत लाभ 40.82% है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article