बिजनेस

Aadhaar Card में गलत हो गई जन्मतिथि, घर बैठे ऐसे होगी ठीक, जानें प्रोसेस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 17, 2023, 04:37 PM IST

Aadhaar Card: आधार कार्ड में गलत जन्म तिथि की वजह से समस्याएं खड़ी हो जाती है। यदि आप इसे ठीक करना चाहते हैं तो आपके पास आधार कार्ड का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना बहुत जरूरी है।

Image

कोई ऐसा सरकारी दस्तावेज होना चाहिए, जिसमें आपकी सही जन्मतिथि दर्ज हो

Photo : Twitter

Aadhaar Card: आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए बहुत जरूरी है। इसके बिना किसी भी सरकारी सेवा का लाभ नहीं लिया जा सकता है। मगर कई बार आधार कार्ड में गलत जन्म तिथि (DOB in Aadhaar) के कारण समस्याएं खड़ी हो जाती है। अगर आपके या किसी जानने वाले के साथ भी आधार कार्ड में गलत जन्म तिथि की समस्या आ रही है, तो इसे फाटफट सुधार लेने में ही समझदारी है। मगर इसके लिए आपकों कहीं और जाकर धक्के खाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से घर बैठकर ही आधार कार्ड में जन्म तिथि को ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना बहुत जरूरी है।

साथ ही कोई ऐसा सरकारी दस्तावेज होना चाहिए, जिसमें आपकी सही जन्मतिथि दर्ज हो। यूआईडीएआई के अनुसार, आधार कार्ड में जन्मतिथि अपडेट करने के लिए जन्म प्रमाणपत्र, वोटर कार्ड, पास पोर्ट, पैनकार्ड या फिर सरकारी कर्मचारी होने पर आईडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

आधार कार्ड में जन्म तिथि अपडेट करने का आसान तरीका

  • सबसे पहले यूआईडीएआई (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं
  • अब Log in पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपने 12 अंकों के आधार नंबर की मदद से लॉगिन कर लें
  • अब Captcha Code भरकर OTP (One Time Password ) पर क्लिक करें
  • आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज कर दें
  • अब जन्मतिथि अपडेट करने के लिए Update Aadhaar Online पर क्लिक करें
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, यहां Proceed to update Aadhaar पर क्लिक करना है
  • अब Date of Birth ऑप्शल का चुनें
  • सही जन्मतिथि वाली दस्तावेज़ की स्कैन कॉपी अपलोड करें और पैसे का भुगतान करें

जन्मतिथि अपडेट करने के लिए आपको ऑनलाइन अपडेट शुल्क के तौर पर 50 रुपये का भुगतान करना होगा। आप क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान कर सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article