दादा-दादी की FD में नहीं है नॉमिनी, न ही कोई विल; जानिए परिवार को कैसे मिलेगा पैसा

क्या दादा-दादी की एफडी को बिना किसी नॉमिनी या विल के क्लेम किया जा सकता है? क्या ऐसी स्थिति में परिवार के सदस्यों को पैसा मिल सकता है? आपके इन्हीं सवालों के जवाब यहां देने की कोशिश कर रहे हैं।

FD सुरक्षित निवेश का एक लोकप्रिय विकल्प माना जाता है। अक्सर देखा जाता है कि सीनियर सिटिजन कपल अपने पैसे को एफडी में निवेश कर देते हैं। लेकिन जरा सोचिए क्या हो जब दादा-दादी की एफडी तो हो लेकिन वे नॉमिनी का नाम न दर्ज कर पाएं हों और न ही कोई विल बनाई गई हो। ऐसे में परिवार के लोग यह सोचकर परेशान हो सकते हैं कि अब उस एफडी का पैसा कैसे मिलेगा। हालांकि, ऐसी स्थिति में पैसा फंसता नहीं है, लेकिन उसे पाने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए, इस आर्टिकल में बता रहे हैं-

claim fd without nominee

बिना विल और नॉमिनी के कैसे क्लेम करें एफडी (AI Generated Image)

एफडी को लेकर जानकारी जुटाएं

सबसे पहले यह पता लगाना जरूरी है कि एफडी किस बैंक में है, उसकी राशि कितनी है । अगर पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है तो बैंक मृतक के निधन और दावा करने वाले व्यक्ति की पहचान वेरिफाई होने के बाद आवश्यक जानकारी देने में मदद कर सकता है। हालांकि, शुरुआत से ही सभी डॉक्यूमेंट्स और जानकारी तैयार होने पर प्रक्रिया आसान हो जाती है।

End of Feed