बिजनेस

Quality Power IPO Allotment: IPO के बाद आज अलॉट होंगे क्वालिटी पावर के शेयर, एक क्लिक से करें चेक, GMP रह गया 5 रु

Quality Power Electrical Equipments IPO Allotment Status: क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स का आईपीओ कुल 1.29 गुना सब्सक्राइब हुआ। इनमें रिटेल कैटेगरी के हिस्से को 1.82 गुना आवेदन मिला।

Image

आज अलॉट होंगे क्वालिटी पावर के शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज अलॉट होंगे क्वालिटी पावर के शेयर
  • चेक करना काफी आसान
  • 5 रु रह गया है GMP

Quality Power Electrical Equipments IPO Allotment Status: क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स का आईपीओ कुल 1.29 गुना सब्सक्राइब हुआ। इनमें रिटेल कैटेगरी के हिस्से को 1.82 गुना आवेदन मिला। ऐसे में उम्मीद है कि अधिकतर आवेदन करने वालों को शेयर मिल जाएंगे। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो 14 फरवरी को खुला और सब्सक्रिप्शन के पहले दो दिनों में मांग कम रही। तीसरे दिन थोड़ा अच्छा रेस्पॉन्स मिला, जिसके चलते ये फुल सब्सक्राइब हो पाया। कंपनी आईपीओ के जरिए 858.7 करोड़ जुटाएगी। आज इसके शेयरों का अलॉटमेंट हो सकता है। आगे जानिए चेक करने का तरीका।

ये भी पढ़ें -

कैसे करें चेक

रजिस्ट्रार की साइट पर

  • सबसे पहले इस लिंक पर जाएं
  • Select Company ड्रॉपडाउन में से, क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स लिमिटेड चुनें
  • इनमें से कोई भी डिटेल दर्ज करें : पैन नंबर, डीपी आईडी, एप्लिकेशन नंबर या अकाउंट नंबर
  • सबमिट पर क्लिक करें

BSE की साइट पर ऐसे करें चेक

  • इस लिंक पर जाएं
  • 'इश्यू टाइप' में 'इक्विटी' चुनें
  • आईपीओ नामों में से 'क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स लिमिटेड' चुनें
  • अपना पैन नंबर या एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें
  • 'I'm not a robot' वेरिफिकेशन करें
  • सबमिट पर क्लिक करें

Quality Power Electrical Equipments IPO GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट के आईपीओ का जीएमपी 10 फरवरी को 115 रु था, जो घटते-घटते 18 फरवरी तक 5 रु पर आ गया है। 12 फरवरी को इसका जीएमपी 35 रु दर्ज किया गया था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ अलॉटमेंट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article