शेयर ही नहीं, लाइफ का भी ROE निकालें, विजय केडिया ने दिया फॉर्मूला

अक्सर एक आम निवेशक की जिंदगी ROE में उलझ कर रह जाती है। निवेश के बाद उस निवेश पर मिलने वाले रिटर्न के लिए तमाम तरह की जद्दोजहद में अक्सर निवेशक खुद को और जिंदगी को नजरंदाज कर बैठते हैं।

Vijay Kedia Investment Psychology : जब भी कोई निवेशक शेयर बाजार में निवेश करता है, तो वह कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी यानी ROE जरूर देखता है। इससे असल में यह समझने में मदद मिलती है कि कंपनी शेयरधारकों की पूंजी का इस्तेमाल करके कितना मुनाफा कमा रही है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी अपनी जिंदगी का ROE कैसा है? आप हर दिन जो फैसले लेते हैं, जो अनुभव हासिल करते हैं और जिन गलतियों से गुजरते हैं, उनसे कितना सीख रहे हैं?

Vijay Kedia Investment Psychology roe

शेयर के साथ जिंदगी में भी लगाएं ROE

दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने इसी सवाल के जरिए निवेशकों को जिंदगी और निवेश के बीच एक अहम कनेक्शन समझाया है। उनका फॉर्मूला है Reflection, Observation और Experience। यानी आत्मचिंतन, ध्यान से चीजों को देखना और अनुभव से सीखना। जहां शेयर बाजार में ROE का मतलब Return on Equity होता है, वहीं जिंदगी के संदर्भ में इन तीन शब्दों से अपनी सोच और समझ को बेहतर बनाने का संदेश मिलता है।

End of Feed