बिजनेस

Sukanya Samriddhi Yojana से ₹50 लाख जुटाने का जानें आसान तरीका, मिल रहा 8.2% का आकर्षक ब्याज

सुकन्या समृद्धि योजना एक बहुत ही असरदार और लंबी अवधि की सेविंग स्कीम है। इसमें सरकारी सुरक्षा, आकर्षक रिटर्न और योगदान, जमा रकम में हुई बढ़ोतरी (ग्रोथ) और मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी रकम पर टैक्स में पूरी छूट जैसे कई फायदे मिलते हैं। ?

Image

सुकन्या समृद्धि योजना

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार की ओर से बेटियों के लिए शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक बेहतरीन सेविंग स्कीम है। इस स्कीम में अभी 8.2% की दर से ब्याज मिल रहा हैं। यह तमाम बैंक एफडी या स्मॉल सेविंग स्कीम से अधिक है। इतना ही नहीं, एक वित्त वर्ष में 1.5 लाख रुपये के निवेश पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत कर छूट भी मिलती है। इसमें पैरेंट्स अपनी बेटी के नाम निवेश की शुरुआत सिर्फ 250 रुपये से कर सकते हैं। इस योजना की खासियतों के चलते यह कॉफी पॉपलुर स्कीम है। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे इस योजना में निवेश कर आप अपनी बेटी की शादी या हायर एजुकेशन के लिए 50 लाख रुपये का फंड आसानी से जमा कर सकते हैं।

₹50 लाख जमा कैसे करें?

फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि इस स्कीम से 50 लाख रुपये का फंड बनाने के लिए निवेशकों को जितनी जल्दी हो, अपने निवेश की शुरुआत कर देनी चाहिए। नीचे टेबल से हम बता रहे हैं कि कैसे आप 15 साल तक सालाना 100,000 रुपये निवेश कर आसानी से 50 लाख रुपये जमा कर सकते हैं—

उम्र (लगभग)वार्षिक निवेश (₹)कुल निवेश (₹)अनुमानित फंड (₹)
0–5 साल1,00,0005,00,0006.3–6.8 लाख
6–10 साल1,00,00010,00,00017–19 लाख
11–15 साल1,00,00015,00,00032–36 लाख
18 साल पर15,00,00040–45 लाख
21 साल पर15,00,00047–50 लाख

नोट: ये आंकड़े अनुमानित हैं और ssy scheme पर 8.2% वार्षिक ब्याज दर पर आधारित हैं। अगर ब्याज दर में आने वाले समय में बदलाव होता है तो कुल रकम कम या अधिक हो सकते हैं। SSY में ब्याज दर की गणना हर कैलेंडर महीने के सबसे कम बैलेंस पर की जाती है।

6 साल तक निवेश करने की जरूरत नहीं

SSY की सबसे अच्छी बात यह है कि 15 साल तक निवेश करने के बाद खाता अगले 6 साल तक बिना किसी नए निवेश या जमा के बढ़ता रहता है और उस पर चक्रवृद्धि ब्याज मिलता रहता है। ₹50 लाख का लक्ष्य हासिल करने के लिए यह 'साइलेंट कंपाउंडिंग' का बेस्ट तरीका है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि जब बच्ची 18 साल की हो जाती है, तो खाते में जमा कुल रकम में से सिर्फ़ 50% तक ही निकाला जा सकता है। बाकी बची रकम पर 21 साल की उम्र में मैच्योरिटी तक ब्याज मिलता रहता है। पैसे निकालने की प्रक्रिया भी इसी नियम के अनुसार होगी। इस योजना में शामिल होने से पहले, पूरी जानकारी और स्पष्टता के लिए आपको इसके नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ लेनी चाहिए।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article