बचत, निवेश और जिंदगी को कैसे करें बैलेंस? वॉरेन बफेट ने समझाया, क्या कितना जरूरी?

क्या आपका जीवन भी सिर्फ बचत और निवेश के इर्दगिर्द सिमट गया है, तो आपको मशहूर निवेशक वॉरने बफे की इस बात जरूर गौर करना चाहिए। बफे का मानना है कि सिर्फ बचत और निवेश ही जीवन नहीं।

Warren Buffett Money Saving and Investment Tip : पैसा कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी यह समझना भी है कि उसे खर्च कब करना है, बचाना कितना है और निवेश कितना करना चाहिए। दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट की सोच इस मामले में एक अलग नजरिया देती है। उनका मानना है कि पैसे का मकसद सिर्फ बैंक खाते में बढ़ती रकम को देखते रहना नहीं होना चाहिए, बल्कि इससे जिंदगी को बेहतर और ज्यादा सुरक्षित बनाना होना चाहिए।

Warren Buffett Money Saving and Investment

वारेन बफे ने दिया बचत और जीवन का मंत्र

सिर्फ बचत करते रहना समझदारी नहीं

अक्सर वित्तीय अनुशासन का मतलब यह मान लिया जाता है कि आज हर तरह के खर्च को रोक दो और भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा पैसा बचाओ। निश्चित तौर पर बचत जरूरी है। इमरजेंसी, बच्चों की पढ़ाई, घर, रिटायरमेंट और भविष्य की दूसरी जरूरतों के लिए आर्थिक सुरक्षा बनाना जरूरी है।

End of Feed