खुल गया BCCI की अमीरी का राज,कमाई इतनी कि एक साल में चुकाया 1159 करोड़ इनकम टैक्स

BCCI Income Tax Paid Amount And Its Revenue: सरकार द्वारा दी गई जानकारी से साफ है कि बीसीसीआई अब कोरोना दौर के संकट से उबर चुका है। और उसकी कमाई तेजी से बढ़ रही है। साल 2020-21 में बीसीसीआई ने इनकम टैक्स के रूप में 844.92 करोड़ रुपये चुकाए। इसी तरह साल 2019-20 में 882.29 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स चुकाया।

BCCI Income Tax Paid Amount And Its Revenue: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI की अमीरी के बारे में हम अक्सर सुनते रहते हैं। लेकिन वह कितनी कमाई करता है उसका राज खुल गया है। संसद में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इसका खुलासा किया है। साल 2021-22 में बीसीसीआई को कुल 7606 करोड़ रुपये कमाई हुई। और उस आधार पर बीसीसीआई ने उस अवधि के लिए 1,159 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स भी चुकाया है। जो पिछले साल की तुलना में 37 फीसदी ज्यादा है।

BCCI INCOME

बीसीसीआई की इनकम में जोर का इजाफा

लगातार बढ़ रही है आमदनी

सरकार द्वारा दी गई जानकारी से साफ है कि बीसीसीआई अब कोरोना दौर के संकट से उबर चुका है। और उसकी कमाई तेजी से बढ़ रही है। साल 2020-21 में बीसीसीआई ने इनकम टैक्स के रूप में 844.92 करोड़ रुपये चुकाए। इसी तरह साल 2019-20 में 882.29 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स चुकाया। वहीं वित्तीय वर्ष 2018-19 में बोर्ड ने 815.08 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स चुकाया। साफ है कि बीसीसीआई साल 2021-22 में पिछले कुछ वर्षों में सबसे ज्यादा कमाई की है। और वह एक हजार करोड़ रुपये पार कर चुका है।

End of Feed