ईरान के पास कितना तेल? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुला तो दुनिया में पड़ सकती है किल्लत

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध गहरा गया है। इसके साथ ही ईरान ने होर्मुज की खाड़ी को बंद कर दिया है। इससे तेल की कीमत में भारी तेजी आने की आशंका है। बता दें, ईरान खुद तेल के कुंए पर बैठा है या यूं कहें कि ईरान के पास सबसे बड़ा ऑयल रिजर्व है जो कई देशों को वो निर्यात करता है। ऐसे में आइए जानते हैं अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुला तो दुनिया में कच्चे तेल की किल्लत पड़ जाएगी क्या?

ईरान और इजराइल के बीच चल रहा सैन्य तनाव अब सीधे तौर पर वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। ईरान न केवल एक सैन्य शक्ति है, बल्कि वह कच्चे तेल का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा भंडार रखता है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, ईरान के पास लगभग 209 बिलियन बैरल का सिद्ध कच्चा तेल भंडार मौजूद है। यह विशाल मात्रा वैश्विक तेल बाजार में ईरान की अहमियत को रेखांकित करती है। जैसे-जैसे संघर्ष बढ़ रहा है, दुनिया की नजरें 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' पर टिकी हैं वह संकरा समुद्री रास्ता जो ईरान और ओमान के बीच है। यदि ईरान ने इस रास्ते को बंद करने की अपनी धमकी को अमली जामा पहनाया, तो दुनिया भर में तेल की भयानक किल्लत (Supply Shock) पैदा हो सकती है।

Crude Oil

ईरान का तेल भंडार

ईरान दुनिया के सबसे प्रमुख तेल उत्पादकों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसके 209 बिलियन बैरल के सिद्ध भंडार हैं, जो दुनिया के कुल तेल भंडार का लगभग 12% हिस्सा है। सालों से पश्चिमी देशों के कड़े प्रतिबंधों और अंतरराष्ट्रीय निवेश की कमी का सामना कर रहा है, फिर भी ईरान रोज 3.3 से 3.5 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उत्पादन कर रहा है, जो वैश्विक आपूर्ति का लगभग 3% है। यह उत्पादन ईरान को OPEC (पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन) का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक बनाता है।

End of Feed