बिजनेस

₹1 करोड़ के लिए मंथली SIP में कितना पैसा डालें? उम्र के अनुसार यहां समझें पूरा कैलकुलेशन

1 करोड़ रुपये का फंड जमा करने के लिए लंबे समय तक निवेश करते रहना जरूरी है। निवेश की शुरुआत कम उम्र में करने से आपको चक्रवृद्धि ब्याज का ज्यादा लाभ मिलता है।

Image

SIP से जमा करें बड़ी रकम

सही रणनीति और सही निवेश योजना के साथ, कोई भी व्यक्ति म्यूचुअल फंड में निवेश करके करोड़ों का फंड जमा कर सकता है। अच्छे रिटर्न देने के साथ-साथ, म्यूचुअल फंड चक्रवृद्धि ब्याज (कंपाउंडिंग) का भी लाभ देता है, जिससे समय के साथ फंड बढ़ता चला जाता है। इसलिए सिप के जरिये करोड़पति बनना संभव है, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह एक दिन में होने वाली उपलब्धि नहीं है। 1 करोड़ रुपये का फंड जमा करने के लिए लंबे समय तक निवेश करते रहना जरूरी है। निवेश की शुरुआत कम उम्र में करने से आपको चक्रवृद्धि ब्याज का ज्यादा लाभ मिलता है। हम आपको यहां बता रहे हैं कि किसी व्यक्ति को 1 करोड़ रुपये का फंड जमा करने के लिए अलग-अलग उम्र में कितना मंथली SIP करना चाहिए।

20 की उम्र में 1 करोड़ रुपये के लिए SIP राशि

20 की उम्र की शुरुआत में शुरुआत करने का मतलब है कि निवेशक के पास अपनी सेवानिवृत्ति निधि बनाने के लिए लगभग 40 साल हैं। इस प्रकार, 60 वर्ष की आयु तक 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने के लिए, वे SIP के माध्यम से हर महीने केवल 1000 रुपये का निवेश करके बहुत यह लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। 40 साल के दौरान व्यक्ति कुल 4,80,000 रुपये निवेश करेगा। उसपर उसको 93,13,071 रुपये का रिटर्न मिलेगा। इस तरह आप आसानी से 1 करोड़ रुपये जमा कर लेंगे।

30 की उम्र में 1 करोड़ रुपये के लिए SIP राशि

अगर कोई व्यक्ति 30 की उम्र की शुरुआत में शुरुआत करता है, तो उसे हर महीने बड़ी SIP राशि का भुगतान करना होगा। एक म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर के अनुसार, 30 की उम्र के शुरुआती दौर में निवेशक को 60 वर्ष की आयु तक 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने के लिए 3000 रुपये प्रति माह की SIP करनी होगी।

40 की उम्र में 1 करोड़ रुपये की SIP राशि

जो निवेशक 40 की उम्र में निवेश शुरू करते हैं, उनके रिटायरमेंट में लगभग 20 साल ही बचे होते हैं। इसका मतलब है कि इस स्थिति में उनकी मासिक SIP किश्तें और भी ज़्यादा होंगी। ऐसे में 1 करोड़ रुपये के लिए आदर्श SIP राशि 10,100 रुपये होगी।

(डिस्क्लेमर: सभी म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। इसलिए सभी पाठकों को सलाह दी जाती है कि निवेश योजना से संबंधित सभी दस्तावेज़ों को ध्यान से पढ़ें और निवेश से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले पंजीकृत वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।)

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article