EPFO में जमा रकम पर इस साल कितना मिलेगा ब्याज? आज ही जान लीजिए जवाब

अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और अपनी मेहनत की कमाई पर मिलने वाले रिटर्न का इंतज़ार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए EPFO की ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है। लगातार उतार-चढ़ाव वाले बाजार के बीच भी सरकार ने पीएफ जमा पर आकर्षक ब्याज बरकरार रखा है। आइए जानते हैं इस साल आपके खाते में कितना पैसा बढ़ेगा और सरकार ने किन नए नियमों से करोड़ों कर्मचारियों को राहत दी है।

अगर आपकी सैलरी का एक हिस्सा हर महीने पीएफ (Provident Fund) के रूप में कटता है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफओ (EPFO) की ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई हालिया बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस साल भी पीएफ जमा पर 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि यह लगातार तीसरा साल है जब सरकार ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे बरकरार रखा है।

EPFO WIthdrawal

ग्लोबल मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव के बावजूद, 8.25% की यह दर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और पीपीएफ (PPF) जैसी अन्य बचत योजनाओं के मुकाबले काफी आकर्षक मानी जा रही है। ईपीएफओ की निर्णय लेने वाली संस्था 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज' (CBT) ने इस दर की सिफारिश अब वित्त मंत्रालय को भेज दी है। वित्त मंत्रालय से औपचारिक मंजूरी मिलते ही श्रम मंत्रालय इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा और इसके बाद करोड़ों कर्मचारियों के खातों में ब्याज का पैसा क्रेडिट होना शुरू हो जाएगा।

End of Feed