Gold-Silver Price: एक साल में कितना महंगा हुआ सोना-चांदी, जानकर चौंक जाएंगे, ये है पूरा हिसाब-किताब

Gold-Silver Prices: अमेरिका-ईरान तनाव से सर्राफा बाजार प्रभावित है। अक्षय तृतीया पर खरीदारी बढ़ती है। उतार-चढ़ाव के बावजूद, पिछले एक साल में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। जानिए पूरा हिसाब-किताब कितनी महंगी हुई।

Gold-Silver Prices: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सीधे तौर पर सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है। इस बीच अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का त्योहार आ गया है, इसमें लोग सोना-चांदी की खरीददारी करते हैं। वैश्विक अनिश्चितता के चलते सोने (gold price) और चांदी (Silver Price) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। हाल के दिनों में दोनों धातुओं के दाम में गिरावट जरूर आई है, लेकिन अगर पिछले एक साल का हिसाब देखें तो सोना और चांदी दोनों ही काफी महंगे हो चुके हैं।

gold price, silver price, Akshaya Tritiya, gold rate today, silver rate today, gold and silver news,

अक्षय तृतीया पर खरीददारी करने वाले सोना-चांदी का भाव जानिए (तस्वीर-istock)

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव लेकिन सालभर में भारी बढ़त

दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं MCX पर 151983 रुपये किलो है। इस साल सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई तक पहुंच चुका था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,50,011 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अगर एक साल पहले की तुलना करें, यानी Akshaya Tritiya 2025 के समय, तब 24 कैरेट सोने की कीमत 94,361 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं अब Akshaya Tritiya 2026 के आसपास यह बढ़कर 1,50,011 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। यानी एक साल में सोना करीब 55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है।

End of Feed