Share Market Holidays: अप्रैल में कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, देखें छुट्टियों का कैलेंडर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 31, 2024, 09:33 AM IST

Share Market Holidays: शनिवार और रविवार को मिलाकर अप्रैल में कुल आठ दिन बाजार बंद रहेंगे। इसके अलावा अगले महीने शनिवार और रविवार की छुट्टी को छोड़कर दो दिन के लिए कारोबार बंद रहेगा।

Share Market Holidays: भारतीय स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर अगले महीने यानी अप्रैल में शनिवार और रविवार की छुट्टी को छोड़कर दो दिन के लिए कारोबार बंद रहेगा। इन दो दिन निवेशक ट्रेड नहीं कर पाएंगे। इनमें 11 अप्रैल (गुरुवार) को ईद-उल-फितर (रमजान ईद) और 17 अप्रैल (बुधवार) को रामनवमी शामिल। इन दो दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी। इसके अलावा यदि शनिवार और रविवार की बात करें तो अप्रैल में कुल आठ दिन बाजार बंद रहेंगे।

Share Market Holiday

साल के अंत तक शेयर बाजार में 10 दिन छुट्टियां।

साल के अंत तक 10 दिन छुट्टियां

बीएसई-एनएसई के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, इस साल मई, जून, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर में 1-1 दिन कारोबार बंद रहेंगे जबकि नवंबर में शेयर बाज़ार में 2 दिन की छुट्टी रहेगी। यानी की अप्रैल से लेकर दिसंबर तक शनिवार और रविवार की छुट्टी को छोड़कर कुल 10 दिन ट्रेडिंग बंद रहेंगे। 1 नवंबर (शुक्रवार) को दिवाली (लक्ष्मी पूजन) होगी और एक्सचेंजों द्वारा मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी। यदि अवकाश कैलेंडर में किसी भी तरह का बदलाव होता है तो उसकी घोषणा पहले से एक अलग सर्कुलर के माध्यम से की जाएगी।

End of Feed