बिजनेस

Share Market Holidays: अप्रैल में कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, देखें छुट्टियों का कैलेंडर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 31, 2024, 09:33 AM IST

Share Market Holidays: शनिवार और रविवार को मिलाकर अप्रैल में कुल आठ दिन बाजार बंद रहेंगे। इसके अलावा अगले महीने शनिवार और रविवार की छुट्टी को छोड़कर दो दिन के लिए कारोबार बंद रहेगा।

Image

साल के अंत तक शेयर बाजार में 10 दिन छुट्टियां।

Share Market Holidays: भारतीय स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर अगले महीने यानी अप्रैल में शनिवार और रविवार की छुट्टी को छोड़कर दो दिन के लिए कारोबार बंद रहेगा। इन दो दिन निवेशक ट्रेड नहीं कर पाएंगे। इनमें 11 अप्रैल (गुरुवार) को ईद-उल-फितर (रमजान ईद) और 17 अप्रैल (बुधवार) को रामनवमी शामिल। इन दो दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी। इसके अलावा यदि शनिवार और रविवार की बात करें तो अप्रैल में कुल आठ दिन बाजार बंद रहेंगे।

साल के अंत तक 10 दिन छुट्टियां

बीएसई-एनएसई के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, इस साल मई, जून, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर में 1-1 दिन कारोबार बंद रहेंगे जबकि नवंबर में शेयर बाज़ार में 2 दिन की छुट्टी रहेगी। यानी की अप्रैल से लेकर दिसंबर तक शनिवार और रविवार की छुट्टी को छोड़कर कुल 10 दिन ट्रेडिंग बंद रहेंगे। 1 नवंबर (शुक्रवार) को दिवाली (लक्ष्मी पूजन) होगी और एक्सचेंजों द्वारा मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी। यदि अवकाश कैलेंडर में किसी भी तरह का बदलाव होता है तो उसकी घोषणा पहले से एक अलग सर्कुलर के माध्यम से की जाएगी।

MCX में शाम 5 बजे के बाद होगा कारोबार

देश के सबसे बड़े कमोडिटी बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) में अप्रैल के दोनों दिनों (11 और 17 अप्रैल) में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच कोई कारोबार नहीं होगा बल्कि शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे के बीच कारोबार फिर से शुरू करेगा। वहीं, गैर-कृषि कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स में दोनों दिन ट्रेडिंग बंद रहेंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article