बिजनेस

Video: अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट हैं इतने करोड़ की मालकिन ?

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 22, 2023, 04:59 PM IST

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के परिवार में जल्द ही एक नए सदस्य की एंट्री होने वाली है और यह नया सदस्य कोई और नहीं बल्कि उनकी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) हैं।

भारत ही नहीं एशिया के दूसरे सबसे बडे़ रईस Mukesh Ambani के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है हाल ही में उनके छोटे बेटे Anant Ambani की Radhika Merchant के साथ सगाई हुई थी। इन सबके बीच लोगों की दिलचस्पी राधिका मर्चेंट और उनकी संपत्ति के बारे में जानने में हैं, यहां हम जानेंगे कि अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका कितनी रईस हैं ?

राधिका मर्चेंट की अधिकांश आय उनके पारिवारिक व्यवसाय 'एनकोर हेल्थकेयर' से प्राप्त होती है।

राधिका मर्चेंट 'एनकोर हेल्थकेयर' के सीईओ व दिग्गज बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। 'एनकोर हेल्थकेयर' देश की एक बड़ी दवा निर्माण कंपनी है, जो वीरेन के स्वामित्व में एक बड़ी कंपनी है।

राधिका मर्चेंट की हाल ही में अनंत अंबानी के साथ सगाई हुई है। राधिका और अनंत की सगाई अंबानी आवास 'एंटीलिया' में 19 जनवरी 2023 को हुई थी और तभी से राधिका लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article