बिजनेस

बैंक कैसे तय करते हैं आपके लोन पर ब्याज दर? ये है पैमाना

अगर आप भी किसी पर्सनल काम के लिए लोन लेने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। लोन लेने से पहले आपको ये जरूर जान लेना चाहिए कि आपक इसके लिए कितना ब्याज दर भरना होगा। बैंक लोन के लिए ब्याज दर तय करने के लिए कई पैमानों पर गौर करते हैं आइए आपको भी बताते हैं बैंक कैसे लोन की ब्याज दर तय करते हैं?

Image

Loan Interest Calculation

Loan Interest Calculation: लोन लेना अब आम बात हो गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं आपके लोन पर कितना ब्याज लगेगा? किसी भी लोन पर ब्याज सिर्फ बैंक की मर्जी पर निर्भर नहीं करता है इसके पीछे काफी पैमाने हैं। दरअसल, बैंक कई फैक्टर्स को ध्यान में रखकर तय करते हैं कि आपको कितना ब्याज देना होगा। आपकी क्रेडिट हिस्ट्री, लोन की राशि, अवधि और मार्केट कंडीशन ये सब मिलकर तय करते हैं कि आपका लोन कितना महंगा या सस्ता होगा। आइए जानते हैं, बैंक इस फैसले के पीछे कौन‑कौन से पैमाने अपनाते हैं।

कैसे तय होता है लोन पर ब्याज

ब्याज दर तय करने में बैंक कई फैक्टर्स को ध्यान में रखते हैं

रिजर्व बैंक और मार्केट रेट्स

बैंकों की ब्याज दरें सीधे तौर पर RBI की पॉलिसी रेट्स और मौद्रिक स्थिति पर निर्भर करती हैं। जब RBI अपनी रेपो रेट बढ़ाता या घटाता है, तो बैंक अपने लोन प्रोडक्ट्स की दरों में बदलाव करते हैं।

लोन टाइप और टेन्योर

होम लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन हर लोन का प्रकार अलग होता है। इसके अलावा, लोन की अवधि जितनी लंबी होती है, ब्याज दर उतनी ही अधिक हो सकती है।

क्रेडिट हिस्ट्री पर असर

बैंक हर ग्राहक का क्रेडिट स्कोर, इनकम, और रिपेमेंट हिस्ट्री चेक करता है। अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर ब्याज दर कम मिल सकती है, जबकि खराब स्कोर पर दर ज्यादा हो सकती है।

लोन अमाउंट और डाउन पेमेंट

बड़ी राशि का लोन या कम डाउन पेमेंट होने पर बैंक अधिक रिस्क मानते हैं। ऐसे में ब्याज दर बढ़ सकती है।

मार्केट कंडीशन और बैंक की पॉलिसी

महंगाई, बैंक का फंडिंग कॉस्ट और मार्केट में प्रतिस्पर्धा भी ब्याज दर तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसलिए लोन लेते समय सिर्फ बैंक के ऑफर या विज्ञापन पर भरोसा न करें। अपने क्रेडिट स्कोर, लोन अवधि और डाउन पेमेंट की स्थिति को समझकर ही ब्याज दर तय करें। इससे लंबी अवधि में आप काफी पैसे बचा सकते हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article