बिजनेस

Add-on Credit Card कैसे काम करता है, क्या आपको लेना चाहिए या नहीं?

  • Edited by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 17, 2023, 04:48 PM IST

Add on Credit Card: क्रेडिट कार्ड भुगतान करने का एक बेहतर तरीका है। इसके कई फायदे हैं। इसमें एड-ऑन क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं यह किस तरह काम करता है, इस पर क्या चार्ज है। इसे कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

Image

एड-ऑन क्रेडिट कार्ड के बारे में सब कुछ जानिए

Photo : iStock

Add on Credit Card : क्रेडिट कार्ड भुगतान करने का एक सुरक्षित और सुविधाजनक तरीका है। इनसे उपयोगी लाभ मिलते हैं, जिनमें एड-ऑन क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्राप्त करना भी शामिल है, जो कि सप्लीमेंट्री या सेकेंडरी कार्ड होता है जिसे आपके प्राइमरी कार्ड के साथ जारी किया जाता है तथा इसका प्रयोग आपके परिवार के नजदीकी सदस्यों जैसे आपकी पत्नी या पति, बच्चों, माता-पिता, सिब्लिंग्स आदि द्वारा किया जा सकता है। एड-ऑन कार्ड एक सुविधाजनका फीचर है जिसे आपकी अनुपस्थिति में फाईनेंशियल इमरजेंसी में किया जाना खासतौर पर उपयोगी साबित हो सकता है।

क्रेडिट कार्ड को बैंक या जारीकर्ता ऑथरिटी द्वारा तय की गई कुछ खास इनकम तथा क्रेडिट स्कोर से जुड़ी जरुरतों के आधार पर जारी किया जाता है। लेकिन, ऐसा हो सकता है कि आपके परिवार के समीप सदस्यों द्वारा इस प्रकार की जरुरतों को पूरा न किया जा सके। लेकिन, एड-ऑन क्रेडिट कार्ड के लिए इन जरुरतों को नजरअंदाज किया जाता है क्योंकि उन्हें आपके प्राइमरी क्रेडिट कार्ड के आधार पर जारी किया जाता है और उसी के आधार पर ही बिल जारी किया जाता है। आइए, इस बात को समझते हैं कि एड-ऑन कार्ड कैसे काम करते हैं और क्या आपको इसे प्राप्त करना चाहिए या नहीं।

Add on Credit Card किस तरह से काम करते हैं?

आपके क्रेडिट कार्ड की रिपेमेंट हिस्ट्री के आधार पर आपका बैंक आपके प्राइमरी कार्ड के साथ 5 तक एड-ऑन कार्ड जारी कर सकता है। इन एड-ऑन कार्ड्स के फीचर तथा लाभ जैसे क्रेडिट लिमिट, रिवार्ड प्वाइंट्स, कैश एडवांस लिमिट, डिस्काउंट आदि मौटे पर आपके प्राइमरी कार्ड के जैसे हो सकते हैं। आपके प्राइमरी कार्ड से लिंक्ड सभी एड-ऑन कार्ड्स पर किए गए लेनदेन का बिल आपको भेजा जाएगा। प्राइमरी कार्ड होल्डर के नाते आप एड-ऑन कार्ड का गैर-जिम्मेवारी से इस्तेमाल करने से बचने के लिए इस पर किए गए सभी लेनदेनों को ट्रैक कर सकते हैं।

क्या आपको Add on Credit Card लेना चाहिए?

अपनी तथा अपने परिवार की जरुरतों को एक्ससे करें और तय करें कि क्या आपका एड-ऑन कार्ड लेना चाहिए या नहीं। यदि आपको बार-बार टाउन से बाहर यात्रा करनी पड़ती है, तथा आपके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है, तो रोजमर्रा की खरीददारी करने के लिए एड-ऑन कार्ड उपयोगी साबित होगा। एड-ऑन कार्ड से 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे बच्चों में जिम्मेवारी तथा फाईनेंशियल अनुशासन की भावना पैदा करने में भी सहायता मिलती है जो स्वतंत्र रूप से खर्च करना चाहते हैं। वे रोजमर्रा की खरीददारी जैसे ग्रोसरी के संबंध में सहायता कर सकते हैं जिससे आप अपने समय और प्रयास की बचत कर सकेंगे। अगर एड-ऑन कार्ड का गलत इस्तेमाल किए जाने की संभावना हो, तो इसे लेने की सलाह नहीं दी जाती है। क्योंकि हर खरीददारी का बिल प्राइमरी कार्डहोल्डर को चुकाना होता है। इसलिए गैर-जिम्मेवारी से इस्तेमाल किए जाने से आप कर्ज में फंस सकते हैं और आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है।

Add on Credit Card कैसे प्राप्त करें?

यदि आप मौजूदा क्रेडिट कार्डहोल्डर हैं तो आप अपने बैंक या जारीकर्ता ऑथारिटी से एड-ऑन कार्ड का अनुरोध कर सकते हैं। ऑनलाइन एड-ऑन कार्ड का अनुरोध करने के लिए, अपने बैंक के नेट बैंकिंग पोर्टल पर जाएं, या उनके मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉग-इन करें। अगर आप ऑनलाइन अनुरोध सब्मिट नहीं करवा पाते हैं, तो अपने बैंक की समीपवर्ती ब्रांच में जाएं और एड-ऑन कार्ड को प्राप्त करने की प्रोसेस की जानकारी प्राप्त करें। जरूरी दस्तावेजों के सब्मिशन से लेकर कार्ड प्राप्त करने की पूरी प्रोसेस में 10 कारोबारी दिनों का समय लग सकता है। आप एड-ऑन कार्ड का अनुरोध करने के लिए बैंक के कस्टमर केयर से भी संपर्क कर सकते हैं।

Add on Credit Card के लिए क्या चार्ज लिए जाते हैं?

बैंकों द्वारा एड-ऑन कार्ड जारी करने के लिए खासतौर पर 125 से 1000/- रुपये तक का चार्ज लिया जाता है। यह चार्ज आपके कार्ड टाइप और जारीकर्ता ऑथारिटी या बैंक पर निर्भर कर सकता है। लेकिन, कुछ खास बैंक एड-ऑन कार्ड को बिना किसी चार्ज के जारी करते हैं।

निष्कर्ष

उनकी सुविधा पर विचार करते हुए, एड-ऑन क्रेडिट कार्ड आपके जीवन में उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसके अलावा, इससे आप अपने बच्चों में पैसे से संबंधित स्वस्थ आदतों का भी विकास कर सकते हैं। लेकिन, प्राइमरी कार्डहोल्डर होने के नाते आपको यह तय जरूर कर लेना चाहिए कि इन कार्ड्स का इस्तेमाल जिम्मेवारी से किया जाता है। एड-ऑन क्रेडिट कार्ड पर चार्ज किए गए सभी खर्चों का ट्रैक रखें और तय करें कि आप समय पर बिलों का भुगतान करते हैं ताकि स्वस्थ क्रेडिट हिस्ट्री को बनाए रखा जा सके।

(इस लेख के लेखक, BankBazaar.com के CEO आदिल शेट्टी हैं)

(डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसको निवेश से जुड़ी, वित्तीय या दूसरी सलाह न माना जाए)

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article