बिजनेस

Successful Investor Tips: क्या आपका भी है शेयर बाजार में बड़ा खेल खेलने का सपना? इस दिग्गज की राय बदल सकती है आपकी सोच

How can I be a better investor: प्रसिद्ध निवेशक शंकर शर्मा ने भारतीय युवाओं को शेयर बाजार में सफलता पाने के लिए अनोखी सलाह दी है। उन्होंने बताया कि सही रणनीति अपनाकर कोई भी निवेशक अपनी पूंजी को कैसे "अनकैज्ड कैपिटल" में बदल सकता है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अवसरों को भुना सकता है।

Image

शेयर बाजार में करोड़पति बनने का ख्वाब? पहले पढ़ लें इस दिग्गज की ये खास सलाह

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • विदेश जाकर कमाएं और सीखें
  • बाजार में स्वतंत्र रूप से निवेश करने और ग्लोबल मार्केट्स में अवसरों को भुनाने की सलाह दी।
  • मौजूदा बाजार एक "बेयर मार्केट" है और इसे केवल करेक्शन समझने की गलती नहीं करनी चाहिए।

How can I become a successful investor: मार्केट के महारथी विशेषज्ञ शंकर शर्मा ने भारतीय युवाओं के लिए एक जरूरी सलाह दी है। यह सलाह उन युवा निवेशकों के बड़े काम कही है जो शेयर बाजार में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं। उनका कहना है कि विदेश जाकर किसी भी नौकरी से शुरुआत करें, ज्ञान अर्जित करें और ‘अनकैज्ड कैपिटल’ (मुक्त पूंजी) बनाएं। शंकर शर्मा ने कहा कि पिछले 3-4 सालों में कई भारतीय युवा उनसे यह पूछने आए कि "कैसे एक महान निवेशक बना जाए?" इस पर उनका जवाब था।

  • विदेश जाएं, कोई भी नौकरी करें – खाड़ी देशों में एक ड्राइवर भी ₹75,000 प्रति माह कमा सकता है।
  • ज्ञान अर्जित करें और पूंजी संचित करें – कुछ वर्षों में उनके पास ज्ञान और मुक्त अमेरिकी डॉलर (USD) होगा।
  • निवेश में विशेषज्ञता हासिल करें – फिर वे बिना किसी बंधन के निवेश कर पाएंगे, विभिन्न बाजारों और संपत्तियों में आसानी से पैसा लगा सकेंगे।

शंकर शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने 1999 से अपनी पूंजी को ‘अनकैज्ड’ किया, जो उनके निवेश जीवन का सबसे बड़ा और बेहतरीन निर्णय साबित हुआ।

बाजार क्रैश पर शंकर शर्मा की चेतावनी

हाल ही में, शंकर शर्मा ने बाजार में जारी गिरावट को लेकर निवेशकों को चेताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक करेक्शन (सुधार) नहीं बल्कि एक ‘बियर मार्केट’ (मंदी का दौर) है। "अगर बाज़ार में 20% से अधिक गिरावट होती है, तो वह बियर मार्केट माना जाता है। आगे उन्होंने कहा कि "गलती से करेक्शन को बियर मार्केट ना समझें और बियर मार्केट को करेक्शन ना समझें," उन्होंने निवेशकों को सलाह दी।

शंकर शर्मा का मानना है कि स्वतंत्रता ही सबसे बड़ा निवेश है। उनका मानना है कि यदि कोई युवा वैश्विक स्तर पर अवसरों को तलाशता है, तो वह न केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन सकता है बल्कि निवेश के क्षेत्र में भी बड़ा नाम कमा सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article