बिजनेस

NCR सहित 7 शहरों में बड़े घर की डिमांड,लेकिन मुंबइकर को चाहिए छोटे घर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2023, 05:58 PM IST

Anarock Report On Housing Sale:​​वर्क-फ्रॉम-होम और स्टडी-फ्रॉम-होम कल्चर से बड़े घरों के चलन में तेजी आई है।बड़े घर वर्तमान समय में भारतीय होमबॉयर्स के साथ ज्यादा आकर्षित हुए हैं। एनसीआर में 4 और 5 बीएचके की डिमांड पिछले कुछ समय मे ज्यादा देखी गई है।

Image

लग्जरी घरों की बढ़ी डिमांड

Anarock Report On Housing Sale: दिल्ली NCR (National Capital Region)में अब बड़े साइज वाले फ्लैट की डिमांड बढ़ गई । एनसीआर ने पिछले पांच वर्षों में औसत फ्लैट आकार करीब 1,700 वर्ग फुट पहुंच गया है। साल 2018 में यह लगभग 1,250 वर्ग फुट था। ग्राहकों की बदलती डिमांड का असर रियल एस्टेट डेवलपर्स पर भी दिख रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से पहले तक ऐसे कॉम्पैक्ट घरों की मांग ज्यादा थी, जो लोगों के बजट में आसानी से आ जाएं। लेकिन 2020 में बायर्स की पसंद एकदम से बदल गई है।

वर्क-फ्रॉम-होम और स्टडी-फ्रॉम-होम कल्चर से बड़े घरों के चलन में तेजी आई है। इससे ये अनुमान भी लगाया जा सकता है की लग्जरी रियल एस्टेट की ओर ज्यादातर बायर्स आकर्षित हो रहे हैं और ज्यादातर बड़े घरों में लक्स सुविधाओं, इंटीरियर डिजाइन और स्मार्ट होम सुविधाओं की पेशकश उनकी प्राथमिकता बन चुकी है, जिससे खरीदारों को उनमें निवेश करने के सभी कारण मिलते हैं। एनारॉक की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 सालों में देश के 7 शहरों में औसत फ्लैट साइज (Average Flat Size) में बढ़ोत्तरी हुई है। यानी यहां बनने वाले फ्लैट्स का आकार पहले से बड़ा हुआ है। जबकि चेन्नई और मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (MMR) में इसमें कमी आई है।

गुरुग्राम बना लग्जरी हब

गंगा रियल्टी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर विकास गर्ग ने बताया कि जबकि एक तरफ दूसरे शहरों में फ्लैटों के औसत आकार में कमी देखी गई है, एनसीआर में बड़े घरों की डिमांड में वृद्धि देखी गई है जो लग्जरी रियल एस्टेट के डिमांड को दर्शाता है। इसमें भी अगर बात की जाए तो गुरुग्राम एक लग्जरी रियल एस्टेट हब बन चुका है और होमबायर्स भी बड़े और लग्जरी फ्लैट्स में ही निवेश कर रहे हैं। बड़े आकार के साथ ही वर्क फ्रॉम होम कल्चर मॉडल में भी वृद्धि हुई है। कोविड के बाद से ही बड़े घरों की मांग को बढ़ावा मिला है। होमबॉयर्स की अपने घर के निवेश को लक्ज़री कॉन्डोमिनियम और स्पेस में अपग्रेड करने की इच्छा के कारण भी बड़े घरों की संख्या में खास बढ़ोतरी हुई है।

कोरोना ने बदला ट्रेंड

त्रेहान ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सारांश त्रेहान ने कहा, "हाल के एनारॉक स्टडी के अनुसार बड़े घर वर्तमान समय में भारतीय होमबॉयर्स के साथ ज्यादा आकर्षित हुए हैं। एनसीआर में 4 और 5 बीएचके की डिमांड पिछले कुछ समय मे ज्यादा देखी गई है। निवेश के संबंध में बायर्स बड़े घरों के ओर ज्यादा रुख कर रहे हैं जिससे लग्जरी रियल एस्टेट में भी ज्यादा लॉन्च देखे गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य और सामाजिक दूरी के दृष्टिकोण से बड़े और विशाल घरों में निवेश को प्राथमिकता देने का झुकाव ज्यादा रहा है। बड़े घरों की अभी भी अत्यधिक मांग के साथ, आने वाले समय मे एनसीआर रियल एस्टेट क्षेत्र में इस सेगमेंट में भारी वृद्धि देखने की संभावना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article