Housing Demand: छोटे शहरों में घरों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, मिडिल क्लास की पॉकेट में ये सिटी

Housing Demand In Smaller Cities: संपत्ति की कीमतों में कम वृद्धि की संभावनाओं के दम पर मझोले शहरों ने बड़े शहरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। किफायती आवास के कारण इन शहरों में बढ़ते मध्यम वर्ग के लिए अपना मकान खरीदना आसान हुआ है।

Housing Demand In Smaller Cities:घरों की मांग में बढ़ोतरी केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि बीते वित्त 2023-24 में 30 मझोले शहरों में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर करीब 2.08 लाख इकाई हो गई है। जबकि इसके पहले वित्त वर्ष 2022-23 में यह 1,86,951 इकाई थी। अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, नासिक, गांधीनगर, जयपुर, नागपुर, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और मोहाली का इन 30 मझोले शहरों की कुल बिक्री में 80 प्रतिशत का योगदान रहता है।

House sales Data

घरों की बिक्री में तेजी

क्या कहती है रिपोर्ट

रियल एस्टेट डेटा विश्लेषक कंपनी प्रॉपइक्विटी ने मझोले शहरों के आवासीय बाजार पर शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की।आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 में आवासीय बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 2,07,896 इकाई हो गई, जबकि इससे गत वित्त वर्ष में यह 1,86,951 इकाई थी।

End of Feed