Homestay : होम स्टे का करते हैं बिजनेस तो देना होगा ज्यादा टैक्स, बजट में बदल गए नियम

Homestay Tax Liability: इनकम टैक्स प्रावधानों में बदलाव से उन लोगों की टैक्स देनदारी बढ़ सकती है जो अपनी संपत्ति को होमस्टे के रूप में किराए पर देते हैं। नए प्रावधान में यह अनिवार्य किया गया है कि होमस्टे से होने वाली आय को हाउस प्रॉपर्टी के रूप में घोषित किया जाना चाहिए।

Homestay Tax Liability:अपने घर के एक हिस्से को होम स्टे (Homestay) के लिए देने वाले लोगों के लिए अहम खबर है। अब उन्हें ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ सकता है। बजट 2024 के नए प्रावधान के अनुसार, होमस्टे से होने वाली आय को हाउस प्रॉपर्टी के रूप में घोषित करना होगा। यानी अब होम स्टे से हुई कमाई को व्यावसायिक आय के रूप में घोषित नहीं किया जा सकता है। जैसा कि अभी तक होम स्टे मालिक करते रहे हैं। नए प्रावधान के बाद एक अप्रैल 2025 से होम स्टे मालिक सफाई और आवास जैसी सेवाओं पर कटौती का दावा नहीं कर पाएंगे।

home stay tax

होम स्टे पर कितना टैक्स

क्या है नियम

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इनकम टैक्स प्रावधानों में बदलाव से उन लोगों की टैक्स देनदारी बढ़ सकती है जो अपनी संपत्ति को होमस्टे के रूप में किराए पर देते हैं। नए प्रावधान में यह अनिवार्य किया गया है कि होमस्टे से होने वाली आय को हाउस प्रॉपर्टी के रूप में घोषित किया जाना चाहिए। न कि व्यावसायिक आय के रूप में, एक्सपर्ट का कहना है कि इस कदम से उन लोगों पर टैक्स देनदारी बढ़ जाएगी, जो एयरबीएनबी जैसी कंपनियों को अपना घर किराए पर दे रहे थे। टैक्स कनेक्ट एडवाइजरी के पार्टनर विवेक जालान ने ईटी को बताया कि इस कदम से होम स्टे मालिक केवल कुछ कटौतियों का लाभ उठा पाएंगे, जैसे मानक कटौती, भुगतान किए गए करों की कटौती। लेकिन कारोबार के लिए सभी खर्चों पर मिलने वाली कटौती का फायदा नहीं उठा पाएंगे।

End of Feed