बिजनेस

Home Loan : होम लोन खत्म तो बैंक से जरूर लें ये डॉक्यूमेंट्स, परेशानी से रहेंगे दूर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 9, 2023, 03:20 PM IST

Home loan closure checklist: जब आप अपनी ईएमआई देते हैं उसके बाद भी लोन क्लोज से जुड़ी कई चीजें होती है जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। यदि आप इसे नहीं करते हैं तो है तो दिक्कत हो सकती है।

Image

Home Loan : होम लोन खत्म तो बैंक से जरूर लें ये डॉक्यूमेंट्स, परेशानी से रहेंगे दूर

Home loan closure checklist: अपना खुद का घर होने का सपना हर किसी का होता है। कई बार इसके लिए हम बैंक से लोन लेकर आप घर या फ्लैट खरीदते हैं। जो 20 या 30 साल का होता है। जब आप अपनी ईएमआई देते हैं उसके बाद भी लोन क्लोज से जुड़ी कई चीजें होती है जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। यदि आप इसे नहीं करते हैं तो है तो दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि होम लोन की आखिरी किश्त चुकाने के बाद भी कौन से काम जरूरी होते हैं।

1. अपने सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स मांगें

कई बार लोन लेने से पहले कई बैंक कोलेटरल सिक्योरिटी के तौर पर हमारे कुछ डाक्यूमेंट्स अपने पास रख लेते हैं। यदि आपके भी बैंक ने भी कोई ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स लिया हो तो आप आप दिए गए डॉक्यूमेंट्स के साथ ही बैंक से लोन सेल डीड, जमीन की रजिस्ट्री, पावर ऑफ अटॉर्नी, लोन एग्रीमेंट, सेल डीड, प्रॉपर्टी का मैप, टाइटल डीड जैसी चीजें मांग लेनी चाहिए। जब ये मिल जाएं तो

आपको उसके सभी पेज चेक चाहिए कि कोई पेज मिसिंग या डैमेज्ड तो नहीं।

2. म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) अपडेट करवाना

डॉक्यूमेंट के साथ ही आपको दाखिल-खारिज अपडेट कराना बहुत जरूरी है। दाखिल-खारिज तहसीलदार ऑफिस से कराए जाते हैं। इसके लिए हमें बैंक से लेटर की मांग करनी होती है। लेटर में लोन क्लोज कराने और जमीन पर बैंक का अधिग्रहण अधिकार हटाने की बात लिखी होती है। इससे भविष्य में जमीन खरीदने और बेचने में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आती।

3. पोस्ट डेटेड चेक

लोन लेते वक्त यदि आपने यदि आगे की डेट डाल कुछ चेक दिए हैं, तो लोन फोरक्लोज कराते समय यदि बैंक ने उन चेक का इस्तेमाल नहीं किया हो तो आपको बैंक से वो चेक मांग लेने चाहिए।

बता दें कि बैंक हमसे आगे की डेट डलवाकर कुछ चेक इसलिए मांगी ताकि अगर कभी EMI मिस हो जाए तो बैंक उस चेक का इस्तेमाल करके अपना पैसा रिकवर कर सके।

4. नो ड्यूज सर्टिफिकेट

नो ड्यूज सर्टिफिकेट का मतलब होता है कि लोन से संबंधित बैंक का एक भी रुपया आपके पास नहीं है। इसलिए होम लोन चुका देने के बाद आपको बैंक से नो ड्यूज सर्टिफिकेट जरूर मांगना चाहिए।

5. प्रॉपर्टी से बैंक का ग्रहणाधिकार (लीन) हटवाएं

होम लोन फोरक्लोज कराने के बाद आप अपनी प्रॉपर्टी से बैंक का ग्रहणाधिकार हटवा लें। दरअसल बैंक के पास ये अधिकार होता है कि लोन न चुकाए जाने की स्थिति में वो हमारे घर को अपने कब्जे में ले सकते हैं। इसे lien कहते हैं।

6. अपडेटेड नॉन-एन्कम्ब्रेंस (Non-Encumbrance) सर्टिफिकेट मांगें

होम लोन क्लोज कराने के बाद आपको बैंक से अपडेटेड सर्टिफिकेट जरूर मांगना चाहिए जिसमें आपके लोन क्लोज कराने की जानकारी हो। इस डॉक्यूमेंट में आपकी प्रॉपर्टी से संबंधित सभी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की डिटेल होती हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article