Home-Car लोन की EMI हो सकती है और कम, RBI के इस फैसले का होगा असर

ब्रोकिंग फर्म ने कहा कि चालू तिमाही के लिए औसत मुद्रास्फीति 1.8 प्रतिशत है, जो RBI के 2.1 प्रतिशत के अनुमान से कम है।

Home-Car लोन लेने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में उनकी होम लोन, कार लोन की ईएमआई और कम हो सकती है। दरअसल, एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है। निर्यात ऑर्डर में गिरावट और सरकारी खर्च में कमी के कारण विकास दर में गिरावट की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया जा सकता है। एचएसबीसी ग्लोबल रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अनाज का मजबूत उत्पादन, पर्याप्त भंडार, तेल की कम कीमतें और चीन से सस्ता निर्यात जैसे कारक महंगाई को लंबे समय तक कम बनाए रख सकते हैं।

ईएमआई

ईएमआई (Istock)

महंगाई कम रहने का अनुमान

ब्रोकिंग फर्म ने कहा कि चालू तिमाही के लिए औसत मुद्रास्फीति 1.8 प्रतिशत है, जो RBI के 2.1 प्रतिशत के अनुमान से कम है। इसी के साथ, सितंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 1 प्रतिशत से 1.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। बयान में कहा गया है कि सोना एक महत्वपूर्ण कारक बना हुआ है, जो मुख्य मुद्रास्फीति को उच्च बनाए हुए है। अगस्त में कीमतों में सालाना आधार पर 40 प्रतिशत की वृद्धि ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में लगभग 43 आधार अंकों की वृद्धि की है।

End of Feed