बिजनेस

Holi पर रेलवे का बड़ा तोहफा! शुरू की 1,244 स्पेशल ट्रेनें, पटना, हावड़ा समेत इन रूटों की पूरी लिस्ट और टाइमिंग देखें

Holi Special Trains 2026: होली का त्योहार करीब आते ही ट्रेनों में 'नो रूम' और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या आम हो जाती है। लेकिन इस साल आपको घर जाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। देशभर के अलग-अलग रेल जोन्स में कुल 1,244 होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।

Image

होली स्पेशल ट्रेन (Photo: X handle/@EasternRailway)

Holi Special Trains 2026: होली का त्योहार मनाने के लिए अपने घरों की ओर लौट रहे लोगों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है। रेल मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, होली के दौरान यात्रियों की भीड़ और यात्रा सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 25 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक कुल 1,244 होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। केंद्र का कहना है कि मांग बढ़ने पर यह संख्या 1,500 तक भी बढ़ाई जा सकती है। नियमित ट्रेन में होने वाली भीड़ को कम करने के लिए ये विशेष सेवाएं देश भर के प्रमुख शहरों, राज्य की राजधानियों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ेंगी।

ट्रेन नंबररूट (From – To)मुख्य रूट/राज्यसंचालन अवधि (करीब)
02563/02564बरौनी – नई दिल्ली – बरौनीबिहार ⇄ दिल्ली25.02–18.03.2026
02569/02570दरभंगा – नई दिल्ली – दरभंगाबिहार ⇄ दिल्ली25.02–18.03.2026
03293/03294पटना – पुरानी दिल्ली – पटनाबिहार ⇄ दिल्ली05.03–16.03.2026
02023/02024पटना – हावड़ा – पटनाबिहार ⇄ पश्चिम बंगाल08.03–15.03.2026
03043/03044हावड़ा – रक्सौल – हावड़ापश्चिम बंगाल ⇄ बिहार28.02–15.03.2026
03009/03010डांकनी – आनंद विहार टर्मिनल – डांकनीपश्चिम बंगाल ⇄ दिल्ली28.02–08.03.2026
03435/03436मालदा टाउन – आनंद विहार टर्मिनल – मालदा टाउनपश्चिम बंगाल ⇄ दिल्ली02.03–17.03.2026
04052/04051नई दिल्ली – हावड़ा – नई दिल्लीदिल्ली ⇄ पश्चिम बंगाल25.02–08.03.2026
04010/04009दिल्ली – सीतामढ़ी – दिल्लीदिल्ली ⇄ बिहार25.02–06.03.2026
04060/04059आनंद विहार टर्मिनल – सहर्सा – आनंद विहारदिल्ली ⇄ बिहार25.02–07.03.2026
09185/09186मुंबई सेंट्रल – कानपुर अनवरगंज – मुंबई सेंट्रलमहाराष्ट्र ⇄ उत्तर प्रदेश01.03–15.03.2026
09189/09190मुंबई सेंट्रल – कटिहार – मुंबई सेंट्रलमहाराष्ट्र ⇄ बिहार28.02–14.03.2026
09183/09184मुंबई सेंट्रल – वाराणसी – मुंबई सेंट्रलमहाराष्ट्र ⇄ उत्तर प्रदेश03.03–17.03.2026
01431/01432पुणे – ग़ाज़ीपुर सिटी – पुणेमहाराष्ट्र ⇄ उत्तर प्रदेश24.02–08.03.2026
03251/03252दानापुर – SMVT बेंगलुरु – दानापुरबिहार ⇄ कर्नाटक (साउथ)25.02–18.03.2026
03225/03226दानापुर – चार्लापल्ली – दानापुरबिहार ⇄ तेलंगाना (साउथ)05.03–15.03.2026
03253/07855पटना – चार्लापल्ली – पटनाबिहार ⇄ तेलंगाना (साउथ)09.03–16.03.2026

लंबी दूरी का सफर कर सकेंगे यात्री

यात्री बिहार और झारखंड के प्रमुख हब जैसे पटना, दरभंगा, साहरस और धनबाद से नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, चंडीगढ़ और एसएमवीटी बेंगलुरु तक की लंबी यात्राएं कर सकेंगे। वहीं, मुंबई, पुणे और नागपुर से दानापुर, गोरखपुर, हजरत निजामुद्दीन, समस्तीपुर और बरौनी की यात्राएं की जा सकेंगी। इसके अलावा, रेलवे की ओर से विशाखापत्तनम, पुरी और भुवनेश्वर से शालिमार, पटना, यसवंतपुर और धनबाद तक की सेवाएं दी जा रही है।

हावड़ा, सियालदाह, कोलकाता से आनंद विहार टर्मिनल

रेलवे Eastern और Northern corridors में कनेक्टिविटी बढ़ाएगा, जिससे हावड़ा, सियालदाह, कोलकाता और मालदा टाउन से रक्सौल, मधुबनी, गोरखपुर और आनंद विहार टर्मिनल तक आसान यात्रा संभव होगी। दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशन वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या कैंट, हरिद्वार, अमृतसर और कटिहार से अच्छी तरह जुड़ेंगे, ताकि त्योहार के समय यात्रियों को सुविधा मिले।

बेंगलुरु से पटना तक का सफर

दक्षिण भारत से स्पेशल ट्रेन एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम नॉर्थ, कोयम्बटूर, सिकंदराबाद, तिरुपति और एसएमवीटी बेंगलुरु से पटना, बरौनी, मुजफ्फरपुर, संत्रागढ़ी, अजमेर, जयपुर और अन्य उत्तर तथा पूर्वी शहरों को जोड़ेंगी। पश्चिम भारत में मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और बांद्रा टर्मिनस से कानपुर, कटिहार, बनारस, गोरखपुर, दरभंगा और भागलपुर के लिए अतिरिक्त कनेक्शन उपलब्ध होंगे, जिससे पूरे देश में लंबे सफर की यात्रा और भी आसान होगी।

पूर्वी मध्य रेलवे चलाएगा 50 स्पेशल ट्रेन

पूर्वी मध्य रेलवे बिहार और झारखंड को दिल्ली, मुंबई और दक्षिण भारत से जोड़ने वाली बड़ी संख्या में होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। पूर्वी मध्य रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली 50 होली स्पेशल ट्रेनें 275 चक्कर लगाएंगी। इसके अलावा, उत्तर रेलवे होली के अवसर पर दिल्ली क्षेत्र को उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और पंजाब से जोड़ने वाली होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। उत्तर रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की 48 सेवाएं 204 ट्रिप पूरा करेंगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article