बिजनेस

कामसूत्र को मिली नई 'मालकिन' 30 साल पहले बोल्ड ऐड से मच गया था हड़कंप

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Apr 28, 2023, 01:56 PM IST

Godrej to acquire Kamasutra, Park Avenure Brand: भारत में कामसूत्र को रेमंड समूह और ऑस्ट्रेलियाई कंपनी JkAnsell के संयुक्त उपक्रम के जरिए लांच किया गया था। इसके बाद 1991 में जब पूजा बेदी और मार्क रॉबिन्सन के विज्ञापन के जरिए कामसूत्र को पेश किया गया तो पूरे देश में हड़कंप मच गया।

Image

साल 1991 में हुआ था लांच

Godrej to acquire Kamsutra, Park Avenure Brand:भारत के प्रमुख कंडोम ब्रांड कामसूत्र को अब नई मालिकन मिल गई है। करीब 32 साल पुराने ब्रांड और उसकी कंपनी को गोदरेज समूह ने खरीद लिया है। गोदरेज ने यह डील रेमंड समूह से 2825 करोड़ रुपये में की है। असल में रेमंड कंज्यूमर केयर को गोदरेज कंज्यूमर केयर कंपनी vs खरीद लिया है। इस सौदे के बाद कामसूत्र, पार्क एवेन्यू जैसे ब्रांड गोदरेज केयर के पास चले जाएंगे। भारत में कामसूत्र कंडोम एक प्रोडक्ट के रुप में 90 के दशक में आया था। और अपने बोल्ड ऐड से पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। बीते तीन दशक देखते ही देखते यह भारत का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला कंडोम बन गया। और बाजार में इसकी हिस्सेदारी 13 फीसदी से ज्यादा पहुंच गई।

1991 में भारत में हुआ था लांच

भारत में कामसूत्र को रेमंड समूह और ऑस्ट्रेलियाई कंपनी JkAnsell के संयुक्त उपक्रम के जरिए लांच किया गया था। यह वह दौर था, जब कंडोम को भारत में परिवार नियोजन के नजरिए से देखा जाता है। लेकिन रेमण्ड ग्रुप के गौतम सिंघानिया ने जब नए बाजार में उतरने की प्लानिंग की थी, तो उनका और पूरी टीम का फोकस कंडोम को एक लाइफस्टाइल प्रोडक्ट के रुप में पेश करना था। इसके बाद 1991 में जब पूजा बेदी और मार्क रॉबिन्सन के विज्ञापन के जरिए कामसूत्र को लांच किया गया तो पूरे देश में हड़कंप मच गया। और कई संगठनों ने विज्ञापन को हटाने की मांग कर डाली।

2017 में हुआ ग्लोबल

कामसूत्र की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए रेमण्ड ग्रुप ने साल 2017 में JkAnsell में ऑस्ट्रेलियाई कंपनी Ansell की 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली। यह डील करीब 19 करोड़ रुपये में हुई थी। मकसद कामसूत्र ब्रांड को ग्लोबल बनाना था। लेकिन अब रेमण्ड ग्रुप ने अपने कंज्यूमर केयर कंपनी को बेच दिया है। और कामसू्त्र कंडोम और डिओ के साथ पार्क एवेन्यू डिओ आदि का मालिकाना हक गोदरेज कंज्यूमर केयर कंपनी के पास चला गया है। अब देखना है कि गोदरेज के हाथ में आने के बाद कामसूत्र का नया अवतार क्या होगा।

कंपनी कामसूत्र का करती रहेगी उत्पादन

गोदरेज और रेमंड के साथ हुए समझौते में कंपनी कामसूत्र बनाने वाली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को अपने पास ही रखेगी। रेमंड औरंगाबाद स्थित प्लांट से कामसूत्र का कांन्ट्रैक्ट आधार पर गोदरेज के लिए उत्पादन करती रहेगी। इसके अलावा कामसूत्र का निर्यात अधिकार अपने पास रखेगी। इसके लिए रेमंड और गोदरेज के बीच लंप संप डील हुई है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article