HPCL Share Target: हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) एक सरकारी महारत्न कंपनी है। ये एक लिस्टेड कंपनी है, जिसका शेयर मंगलवार को बीएसई पर 472 रु पर बंद हुआ। आज कंपनी के शेयर में कमजोरी आई। 473.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 469.80 रु पर खुलने के बाद एचपीसीएल का शेयर कारोबार के दौरान 477.70 रु तक ऊपर गया, जबकि नीचे की ओर 463.45 रु तक फिसला। अंत में ये 1.25 रु या 0.30 फीसदी की कमजोरी के साथ 472.20 रु पर बंद हुआ। आगे ये शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है। आगे जानिए कितना है शेयर का टार्गेट।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर खरीदने की सलाह
ये भी पढ़ें -
कितना है शेयर का टार्गेट
ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एचपीसीएल को 625 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है, जबकि इसका मौजूदा मार्केट रेट 472.20 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से टार्गेट प्राइस तक जाने में 32 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
6 महीनों में दिया दमदार रिटर्न
- 6 महीनों में एचपीसीएल के शेयर ने 84.16 फीसदी रिटर्न दिया है
- 2024 में अब तक ये 18 फीसदी मजबूत हुआ है
- एक महीने में ये 10.88 फीसदी नीचे फिसला है
- बीते 5 दिनों में ये शेयर 4.2 फीसदी मजबूत हुआ है
लार्ज कैप कंपनी है एचपीसीएल
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, गैस और पेट्रोलियम क्षेत्र में एक्टिव है। इसे साल 1952 में शुरू किया गया था। ये एक लार्ज कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 66,955.48 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
