इस शेयर ने 50000 रु को बना दिया 57 लाख रु, सिर्फ 5 दिन में किया पैसा डबल

Hindustan Bio Sciences Share: 13 दिसंबर को बीएसई (BSE) पर हिंदुस्तान बायो साइंसेज का शेयर मात्र 0.10 रु का था, जबकि मंगलवार यह 11.38 रु पर बंद हुआ। यानी करीब 22 सालों में शेयर ने 11280 फीसदी का रिटर्न देते हुए निवेशकों का पैसा 113.80 गुना कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिंदुस्तान बायो साइंसेज के शेयर ने किया मालामाल
  • 22 साल में पैसा कर दिया 113.80 गुना
  • 50 हजार बने 57 लाख

Hindustan Bio Sciences Share: स्टॉक मार्केट (Stock Market) में बहुत सारे शेयर हैं। मगर प्रॉफिट कमाने के लिए उनमें सही शेयर चुनना जरूरी है। लॉन्ग टर्म में कई शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया है। इनमें से एक है हिंदुस्तान बायो साइंसेज (Hindustan Bio Sciences)। इसके शेयर ने 22 सालों में 11280 फीसदी का रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा करीब 114 गुना हो गया।

End of Feed