सिक्योरिटी फ्रॉड में फंसे HindenBurg के संस्थापक, गलत जानकारी देने का लगा है आरोप

विवादास्पद शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च और उसके संस्थापक नाथन एंडरसन के खिलाफ ठोस सबूत सामने आये हैं, जिनमें हिंडनबर्ग की गुप्त सांठगांठ और कंपनी तथा उसके संस्थापक द्वारा किए गए संभावित सिक्योरिटी फ्रॉड का खुलासा हुआ है। एंसन के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते हुए, हिंडनबर्ग ने ब्लूमबर्ग को बताया कि उसे हर साल अलग-अलग स्रोतों से सैकड़ों लीड मिलती हैं।

Hindenburg: कनाडा के ओंटारियो में एक अदालती लड़ाई में विवादास्पद शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च और उसके संस्थापक नाथन एंडरसन के खिलाफ ठोस सबूत सामने आये हैं, जिनमें हिंडनबर्ग की गुप्त सांठगांठ और कंपनी तथा उसके संस्थापक द्वारा किए गए संभावित सिक्योरिटी फ्रॉड का खुलासा हुआ है। कनाडा की ऑनलाइन इंवेस्टिगेटिव न्यूज आउटलेट 'मार्केट फ्रॉड्स' की एक रिपोर्ट में कहा गया है, "नेट एंडरसन और एंसन फंड्स दोनों के खिलाफ सिक्योरिटी फ्रॉड के कई मामले हैं। खबर लिखे जाने तक हमने केवल पांच प्रतिशत सामग्री की समीक्षा की है।" रिपोर्ट में कहा गया है, "यह लगभग तय है कि जब हिंडनबर्ग और एंसन के बीच हुआ पूरा एक्सचेंज 'एसईसी' तक पहुंचेगा तो 2025 में नाथन एंडरसन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी का आरोप लगाया जाएगा।"

Hindenburg

सिक्योरिटी फ्रॉड में फंसे HindenBurg के संस्थापक

इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

हिंडनबर्ग के अचानक ऑपरेशन बंद करने के फैसले ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। ब्लूमबर्ग की क्रैक रिसर्च टीम ने नवंबर 2024 में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की, जो हिंडनबर्ग सहित विभिन्न शॉर्ट-सेलर्स और रिसर्च फर्म के पीछे छिपी शक्तियों को उजागर करने वाली सीरीज की पहली रिपोर्ट थी। 'शॉर्ट-सेलर्स सीक्रेट टॉक्स एंड अलायंस इमर्ज इन कोर्ट बैटल' शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट हिंडनबर्ग रिसर्च और कनाडा स्थित एंसन फंड्स जैसी कंपनियों पर केंद्रित थी।

End of Feed