Hikal Board: हिकाल के बाबा कल्याणी नहीं रहेंगे डायरेक्टर, भाई-बहन की कानूनी लड़ाई में आया नया मोड़

Hikal Dispute: कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कल्याणी सात जनवरी, 2024 को 75 साल के हो रहे हैं। भारत फोर्ज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कल्याणी हिकाल के स्वामित्व को लेकर अपनी बहन सुगंधा हीरेमथ के साथ कानूनी लड़ाई में उलझे हुए हैं।

Hikal Dispute: दवा और फसल सुरक्षा कारोबार से जुड़ी कंपनी हिकाल लिमिटेड के शेयरधारकों ने बाबा एन कल्याणी को 75 साल की उम्र पूरी होने के बाद कंपनी का निदेशक बनाए रखने के एक विशेष प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कल्याणी सात जनवरी, 2024 को 75 साल के हो रहे हैं।

hikal

सुगंधा हीरेमथ और बाबा एन कल्याणी।

गौरतलब है कि भारत फोर्ज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कल्याणी हिकाल के स्वामित्व को लेकर अपनी बहन सुगंधा हीरेमथ के साथ कानूनी लड़ाई में उलझे हुए हैं। कंपनी ने 75 साल की उम्र के बाद कल्याणी को निदेशक पद पर बनाए रखने के लिए एक विशेष प्रस्ताव पर शेयरधारकों से डाक मतपत्र के जरिये मंजूरी मांगी थी।

End of Feed