एक ही बीमारी, एक ही इंश्योरेंस फिर भी दिल्ली में इलाज महंगा, लखनऊ में सस्ता...कैसे आपकी लोकेशन तय करती है प्रीमियम

क्या आप जानते हैं लखनऊ से दिल्ली शिफ्ट होते ही आपके हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम 50% तक महंगा हो सकता है? यह सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन आपके शहर के आधार पर ही प्रीमियम की रकम तय होती हैं।

जब हम हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते हैं, तो अक्सर हमारा ध्यान सिर्फ इस बात पर होता है कि पॉलिसी कितने लाख की है और उसमें कौन-कौन सी बीमारियां कवर हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि अगर वही पॉलिसी दिल्ली में रहने वाला व्यक्ति खरीदे और वही लखनऊ में रहने वाला, तो दोनों के प्रीमियम (किस्त) में जमीन-आसमान का अंतर हो सकता है? जी हां, आपकी भौगोलिक स्थिति यानी आपकी लोकेशन यह तय करने में बड़ी भूमिका निभाती है कि आपकी जेब से कितना पैसा प्रीमियम के रूप में जाएगा। इंश्योरेंस की भाषा में इसे 'ज़ोनल प्राइसिंग' (Zonal Pricing) कहा जाता है।

Health Insurance

क्या है यह ज़ोनल प्राइसिंग का मसला?

इंश्योरेंस कंपनियां पूरे देश को उनकी विकास दर, चिकित्सा सुविधाओं और इलाज के खर्च के आधार पर अलग-अलग ज़ोन में बांटती हैं। आमतौर पर ज़ोन-1 में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहर आते हैं, जबकि ज़ोन-2 और ज़ोन-3 में लखनऊ, जयपुर या पटना जैसे टियर-2 और टियर-3 शहर शामिल किए जाते हैं।

End of Feed