मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक Hi-Tech Pipes जल्द घोषित करेगा Q4 रिजल्ट और फाइनल डिविडेंड

स्टील पाइप निर्माता Hi-Tech Pipes Ltd, जो ₹100 से कम कीमत पर ट्रेड कर रहा है और पिछले 5 सालों में 1,042% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है, अपने मार्च 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजे और वित्त वर्ष 2024–25 के अंतिम लाभांश की घोषणा 26 मई 2025 को करेगा।

स्टील पाइप निर्माता Hi-Tech Pipes Ltd, जो एक मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक के रूप में उभरी है। इसने अपने चौथी तिमाही (Q4FY25) के वित्तीय नतीजों और वित्त वर्ष 2024–25 के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की तारीख तय कर दी है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 26 मई 2025, सोमवार को होगी, जिसमें मार्च 2025 को समाप्त तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स (स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड) को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही, इक्विटी शेयरों पर अंतिम लाभांश की घोषणा भी इसी बैठक में की जाएगी।

Hi-Tech Pipes share price

Hi-Tech Pipes शेयर।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सेबी के इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत, कंपनी का "ट्रेडिंग विंडो" 1 अप्रैल 2025 से बंद है और यह नतीजों की घोषणा के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगा।

End of Feed