Hi Tech Pipes: हाई टेक पाइप्स का Q3 FY2025 में प्रॉफिट 34% बढ़ा, आज शेयर में 5 फीसदी तक की दिखी तेजी

Hi-Tech Pipes Share: बुधवार, 12 फरवरी को Hi-Tech Pipes के शेयर ₹114.80 पर बंद हुए, जो 3.69% की गिरावट को दर्शाता है। आज 13 फरवरी को इसके शेयर में 5 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। यह 1 बजे 120 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी Hi-Tech Pipes का अक्टूबर से दिसंबर (Q3 FY2024) के बीच कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) ₹19.15 करोड़ रहा।

Hi-Tech Pipes Share Price: स्टील पाइप्स बनाने वाली कंपनी Hi-Tech Pipes ने अक्टूबर से दिसंबर (Q3 FY2024) के बीच अपने वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। उसका कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) ₹19.15 करोड़ रहा, जो साल दर साल (YoY) 34% बढ़ा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹14.33 करोड़ था। Hi-Tech Pipes ने कहा कि इस तिमाही में उसकी ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹761.02 करोड़ रही, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही से 20.78% अधिक है। FY2024 की तिमाही में कंपनी ने ₹630 करोड़ की रेवेन्यू रिपोर्ट की थी।

Hi-Tech Pipes, Q3 FY2025, PAT growth, revenue growth

Hi-Tech Pipes

कंपनी का EBITDA (इंटरस्ट, टैक्स, डिप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) ₹40.23 करोड़ रही, जो पिछले साल की ₹31.57 करोड़ से 27.42% अधिक है। इस प्रदर्शन से कंपनी की लाभप्रदता में सुधार स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।

End of Feed