Hexaware Technologies IPO Listing Price: शेयर बाजार में चल रही गिरावट के बीच हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के IPO ने फायदा करा दिया। आज 19 फरवरी को इसकी लिस्टिंग हुई है। हेक्सावेयर की लिस्टिंग 5 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम पर हुई है। NSE पर कंपनी का शेयर 708 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 37.50 रु या 5.30 फीसदी की मजबूती के साथ 745.50 रु पर लिस्ट हुआ है। वहीं BSE पर शेयर की लिस्टिंग 23 रु या 3.25 फीसदी प्रीमियम के साथ 731 रु पर हुई है।
हेक्सावेयर की हुई लिस्टिंग
ये भी पढ़ें -
Hexaware Technologies IPO Details
नवी मुंबई स्थित हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 12 फरवरी से 14 फरवरी के बीच आवेदन के लिए खुला था। इसने 21 शेयरों की लॉट साइज के साथ 674-708 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में अपने शेयर पेश किए। कंपनी ने आईपीओ के जरिए कुल 8,750 करोड़ रुपये जुटाए, जो पूरी तरह से 12,35,87,570 इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) था।
Hexaware Technologies IPO Subscription Status
कुल मिलाकर इसके आईपीओ को 2.66 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसका श्रेय योग्य संस्थागत बोलीदाताओं (क्यूआईबी) को जाता है। QIB के हिस्से को 9.09 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (एनआईआई) के हिस्से को केवल 20 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशकों और कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से को क्रमशः केवल 11 प्रतिशत और 32 प्रतिशत आवेदन मिला।
क्या है हेक्सावेयर का बिजनेस
1992 में शुरू हुई हेक्सावेयर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ ग्लोबल डिजिटल और टेक्नोलॉजी सर्विसेज बिजनेस में लगी हुई है। कंपनी एआई को इंटीग्रेट करके इनोवेटिव सॉल्यूशंस प्रोवाइड करने के लिए तकनीक का उपयोग करती है ताकि ग्राहकों को एआई की दुनिया में सुधार करने में मदद मिल सके।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
