Hero MotoCorp Share Price Target: सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट सनी अग्रवाल ने निवेश के लिए HERO MOTOCORP LTD का नाम बताया है और टारगेट बताया है।
Hero MotoCorp के शेयर।
बुधवार को बाजार में बढ़त के बीच Hero MotoCorp के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही और इसके शेयर 1.46 फीसदी की तेजी के साथ 5,582.50 रुपये पर ट्रेड करते हुए नजर आए। मार्केट एक्सपर्ट इस पर क्या सलाह दे रहे हैं चलिए जानते हैं ...
Hero MotoCorp Share Price Target: Expert की सलाह
ET Now Swadesh के खास शो "मार्केट गपशप" में मार्केट एक्सपर्ट सनी अग्रवाल ने Hero MotoCorp में निवेश की राय दी है। एक्सपर्ट ने कहा कि ये ग्रामीण क्षेत्र का शेयर है और इसमें अच्छी वैल्यूम ग्रोथ है। ऐसे में इसे 1 साल की अवधि के लिए 6000 रुपये के टारगेट के साथ खरीदा जा सकता है।
Hero Moto Corp Share Price History
BSE Analytics के अनुसार, Hero MotoCorp के Share पिछले 3 महीने में 19.90 फीसदी रिटर्न दिया है। बीते 6 महीने में इसके शेयरों में 37.36 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। वहीं स्टॉक ने बीते 1, 2 और 5 सालों में क्रमशः 75.01 फीसदी, 93.35 फीसदी और 131.42 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
