बिजनेस

Hero Motocorp Share Price Target: हीरो Stock में कितनी आ सकती है तेजी! जानें कितना मिला शेयर प्राइस टारगेट

Hero MotoCorp Share Price Target: हीरो मोटोकॉर्प के शेयर की कीमत एक साल में 77% से ज़्यादा बढ़ गई है और यह 52 हफ़्ते के उच्चतम स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। पिछले साल अक्टूबर से दोपहिया वाहनों की मांग में आई तेजी उत्साहजनक है, जिससे हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में उछाल आया है। यह केवल त्योहारी सीजन की बिक्री ही नहीं थी, बल्कि उसके बाद बिक्री का रुझान जारी रहने से भी आत्मविश्वास बढ़ा है।

Image

Hero MotoCorp के शेयर।

Photo : BCCL

Hero MotoCorp Share Price Target: सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट सनी अग्रवाल ने निवेश के लिए HERO MOTOCORP LTD का नाम बताया है और टारगेट बताया है।

बुधवार को बाजार में बढ़त के बीच Hero MotoCorp के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही और इसके शेयर 1.46 फीसदी की तेजी के साथ 5,582.50 रुपये पर ट्रेड करते हुए नजर आए। मार्केट एक्सपर्ट इस पर क्या सलाह दे रहे हैं चलिए जानते हैं ...

Hero MotoCorp Share Price Target: Expert की सलाह

ET Now Swadesh के खास शो "मार्केट गपशप" में मार्केट एक्सपर्ट सनी अग्रवाल ने Hero MotoCorp में निवेश की राय दी है। एक्सपर्ट ने कहा कि ये ग्रामीण क्षेत्र का शेयर है और इसमें अच्छी वैल्यूम ग्रोथ है। ऐसे में इसे 1 साल की अवधि के लिए 6000 रुपये के टारगेट के साथ खरीदा जा सकता है।

Hero Moto Corp Share Price History

BSE Analytics के अनुसार, Hero MotoCorp के Share पिछले 3 महीने में 19.90 फीसदी रिटर्न दिया है। बीते 6 महीने में इसके शेयरों में 37.36 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। वहीं स्टॉक ने बीते 1, 2 और 5 सालों में क्रमशः 75.01 फीसदी, 93.35 फीसदी और 131.42 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article