Founder of Ford Motor Company Henry Ford: फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक हेनरी फोर्ड का जन्म अमेरिका के मिशिगन में 30 जुलाई, 1863 को हुआ था। वे अपने परिवार में चार भाइयों और दो बहनों के परिवार में सबसे बड़े थे। उनके पिता विलियम फोर्ड आयरलैंड के रहने वाले थे, जो 1847 में अमेरिका आए और वेन काउंटी में बस गए।

Henry Ford, Ford Motor Company
युवा हेनरी फोर्ड ने 12 साल की उम्र में मैकेनिक्स में अपना इंटरेस्ट दिखाया। उस समय उनका ज्यादातर खाली समय एक छोटी-सी मशीन की दुकान में बीतता था, जिसे उन्होंने खुद तैयार किया था। 15 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला भाप का इंजन बनाया।

Henry Ford, Ford Motor Company
ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर के रूप में हेनरी फोर्ड का करियर 1893 की सर्दियों से शुरू हुआ जब इंटरनल कंबशन इंजनों में उनके इंटरेस्ट ने उन्हें एक छोटे सिंगल-सिलेंडर गैसोलीन मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया।

Henry Ford, Ford Motor Company
16 जून, 1903 को हेनरी और 12 अन्य लोगों ने 28,000 डॉलर का निवेश किया और फोर्ड मोटर कंपनी बनाई। कंपनी द्वारा बनाई गई पहली कार 15 जुलाई, 1903 को बेची गई। नए संगठन में हेनरी के पास 25.5% स्टॉक था। वे 1906 में कंपनी के प्रेसिडेंट और नियंत्रक मालिक बने।

Henry Ford, Ford Motor Company
साल 1919 से लेकर 1943 तक एडसेल फोर्ड कंपनी के मालिक रहे. 1943 में एडसेल की मृत्यु के बाद हेनरी फोर्ड कंपनी के मालिक बने। सेरेब्रल हेमरेज की वजह से 7 अप्रैल, 1947 को हेनरी फोर्ड का निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।
