बिजनेस

HDFC: होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन हुआ महंगा, HDFC के ग्राहकों की बढ़ेगी EMI

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 8, 2023, 09:24 AM IST

HDFC Home Loan Interest Rate: बैंक के MCLR बढ़ाने से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के फ्लोटिंग लोन की EMI बढ़ जाती है। ये नई दरें आज 7 दिसंबर 2023 से लागू हो गई हैं।

Image

MCLR बढ़ने से सभी तरह के फ्लोटिंग लोन की EMI बढ़ जाती है।

Photo : iStock

HDFC Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने MCLR बढ़ा दिया है। HDFC ने कुछ पीरियड के लोन पर MCLR में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बैंक के MCLR बढ़ाने से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के फ्लोटिंग लोन की EMI बढ़ जाती है। ये नई दरें आज 7 दिसंबर 2023 से लागू हो गई हैं। बैंक ने ओवरनाइट एमसीएलआर, तीन महीने की एमसीएलआर, एक महीने की एमसीएलआर को और 2 साल से अधिक पीरियड के लिए एमसीएलआर को बढ़ाया है। वहीं छह महीने की एमसीएलआर, एक साल से अधिक पीरियड के लिए एमसीएलआर, 3 साल से अधिक पीरियड के एमसीएलआर में बदलाव नहीं किया गया है।

HDFC बैंक की नई MCLR दरें

  • एचडीएफसी बैंक के ओवरनाइट एमसीएलआर को 5 बीपीएस बढ़ाकर 8.65 फीसदी से 8.70 फीसदी कर दिया गया है।
  • तीन महीने की एमसीएलआर को भी पिछले 8.90 प्रतिशत से 5 आधार अंक बढ़ाकर 8.95 प्रतिशत कर दिया गया है।
  • छह महीने की एमसीएलआर 9.15 प्रतिशत पर ही है। इसमें बदलाव नहीं किया गया है।
  • एक महीने की एमसीएलआर को 5 बीपीएस बढ़ाकर 8.70 फीसदी से 8.75 फीसदी कर दिया गया है।
  • एक साल से अधिक पीरियड के लिए एमसीएलआर 9.20 फीसदी है। इसमें भी बदलाव नहीं किया गया है।
  • 2 साल से अधिक पीरियड के लिए एमसीएलआर 9.20 फीसदी से बढ़ाकर 9.25 फीसदी कर दिया है।
  • 3 साल से अधिक पीरियड के लिए एमसीएलआर 9.25 फीसदी पर ही है। इसमें बदलाव नहीं किया गया है।

आज 7 दिसंबर 2023 से लागू हो गई हैं नई दरें

एमसीएलआर में डिपॉजिट रेट, रेपो रेट, ऑपरेशनल कॉस्ट और कैश रिजर्स रेशो को बनाए रखने की कॉस्ट शामिल है। रेपो रेट में बदलाव का असर एमसीएलआर रेट पर पड़ता है। हालांकि, बैंक ने रेपो रेट पर कोई फैसला आने से पहले ही एमसीएलआर में बदलाव कर दिया है। MCLR से लोन की ब्याज दरों पर भी असर पड़ता है, जिससे कर्ज लेने वालों की EMI बढ़ जाती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article