HDFC Bank FD Rates Increased: HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज की दरे बढ़ाई हैं। ये नई बढ़ी दरें लागू भी हो गई हैं। इसके तहत एचडीएफसी बैंक में एफडी कराने वाले ग्राहकों को 7.75 फीसदी तक की ब्याज का फायदा मिलेगा है।
2 करोड़ रुपये से कम एफडी पर फायदा
एचडीएफसी बैंक के वो ग्राहक जो 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी करा रहे हैं, उन्हें बढ़े हुए ब्याज दरों का फायदा मिलेगा। एचडीएफसी बैंक ने अपने एफडी रेट्स में 0.25 फीसदी या 25 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा कर दिया है। ये नई दरें आज 9 फरवरी 2024 से प्रभावी हैं।
किस टेन्योर पर डिपॉजिटर्स को मिलेगा मैक्सिमम इंटरेस्ट
सामान्य निवेशकों को 18 महीने से लेकर 21 महीने तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम 7.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इसी अवधि के लिए सीनियर सिटीजन्स को 7.75 फीसदी का इंटरेस्ट मिल रहा है।
सीनियर सिटीजन्स को ज्यादा इंटरेस्ट
5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर सामान्य निवेशकों को अधिकतम 7 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है और सीनियर सिटीजन्स को इसी टेन्योर के लिए 7.75 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
