HDFC Bank में 2 लाख की FD पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, देखें 1 से 10 साल में कितना बढ़ जाएगा पैसा

HDFC Bank FD Return: अगर आप भी अपनी बचत को बैंक एफडी में निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो आप एचडीएफसी बैंक की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

HDFC Bank FD Return: अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश कर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकती है। देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक में एफडी करवाने पर निवेशकों को तय ब्याज दर के हिसाब से रिटर्न मिलेगा। खास बात यह है कि सीनियर सिटीजन को सामान्य नागरिकों के मुकाबले अधिक ब्याज मिलेगा। बहुत बड़ी रकम निवेश नहीं करना चाहते हैं तो 2 लाख रुपये की एफडी करवा सकते हैं। हालांकि, 2 लाख की एफडी पर अवधि के आधार पर ब्याज दर और मैच्योरिटी राशि अलग होगी।

HDFC Bank FD

HDFC Bank में एफडी पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न (AI Generated Image)

2 लाख की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न

अगर आप HDFC Bank में 2 लाख रुपये की एफडी 1 साल के लिए करवाते हैं तो सामान्य नागरिकों को 6.25% ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर 2,12,796 रुपये मिलेंगे। वहीं, सीनियर सिटीजन को 6.75% ब्याज दर के हिसाब से 2,13,846 रुपये मिल सकते हैं। इसी तरह, अगर आप एफडी अवधि बढ़ाते चलते हैं तो ब्याज दर बदलती जाएगी और मैच्योरिटी राशि बढ़ती जाएगी। जैसे 10 साल की अवधि में सामान्य नागरिकों को 3,68,216 रुपये और सीनियर सिटीजन को 3,86,791 रुपये मिल सकते हैं।

End of Feed