HDFC Bank and HDFC Merger: एचडीएफसी बैंक को विलय की शर्तों पर RBI से नहीं मिली छूट, SEBI से मंजूरी मिली

HDFC Bank and HDFC Merger: भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक को एचडीएफसी के साथ विलय को लेकर शर्तों में छूट देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, बैंक को सेबी से मंजूरी मिल गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • RBI का HDFC Bank को विलय शर्त में ढील देने से इनकार
  • सीआरआर और एसएलआर को लेकर नहीं मिली ढील
  • RBI के पास जमा बैंकों के पैसे को कहा जाता है सीआरआर

HDFC Bank and HDFC Merger: प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड के साथ मर्जर पर भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) और वैधानिक तरलता अनुपात (एसएलआर) की जरूरी शर्तों में किसी भी तरह की ढील देने से मना कर दिया है। हालांकि, बाजार नियामक सेबी ने HDFC Asset Management Company Limited में नियंत्रक हिस्सेदारी के प्रस्तावित बदलाव की मंजूरी एचडीएफसी लिमिटेड को दे दी है।

HDFC, HDFC Bank, RBI, SEBI, Merger

RBI ने HDFC और HDFC Bank के मर्जर को लेकर शर्तों में छूट देने से इनकार कर दिया है

एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी

देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को रिजर्व बैंक और सेबी के इस फैसले की जानकारी दी। इसके मुताबिक, रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक को विलय की स्थिति में सीआरआर और एसएलआर से संबंधित नियामकीय मानकों का पालन करने के लिए कहा है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने वरीयता वाले क्षेत्रों को कर्ज देने से जुड़े प्रावधानों में थोड़ी रियायत देने की बात कही है।

End of Feed